Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान आंदोलन: जंतर मंतर पर सपना चौधरी के पति का धरना, कृषि कानूनों पर कही बड़ी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

किसान आंदोलन: जंतर मंतर पर सपना चौधरी के पति का धरना, कृषि कानूनों पर कही बड़ी बात

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/28 at 4:14 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के पति कलाकार वीर साहू भी किसान आंदोलन में कूद पड़े हैं। उन्होंने दिल्ली में जंतर-मंतर पर सांकेतिक धरना देकर आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया। इस मौके पर वीर ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी कानूनों में कहीं न कहीं कमी अवश्य है। तभी तो किसानों को अपने काम-धंधे छोड़ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि सरकार को अन्नदाता की फरियाद सुननी चाहिए। किसानों पर पुलिस बल प्रयोग की उन्होंने निंदा की। बता दें कि कई पंजाबी गायक और कलाकार भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। जनवरी 2020 में सपना चौधरी की वीर साहू संग शादी चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों पक्ष अपने प्रशंसकों को शादी के बारे में जानकारी देने ही वाले थे कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कौन हैं वीर साहू
वर्ष 2017 में सपना का दिल चुराने वाले वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें हरियाणा के बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था। इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी।

- Advertisement -

वर्ष 2016 में आए उनके वीडियो सॉन्ग ठाडी बाडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट व आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी। वीर हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है।

- Advertisement -

सिंघु बॉर्डर पर डटे हैं किसान
पंजाब और हरियाणा के किसान सोनीपत में सिंघु बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए हैं। जीटी रोड में आंदोलन की वजह से लगभग छह किमी लंबा जाम लगा है। वहीं हजारों ट्रक भी फंसे हैं। इनमें लदी फल और सब्जियों के खराब होने की आशंका हैं। सोनीपत से दिल्ली का आवागमन पूरी तरह से ठप है। यात्री अब पैदल चलने को मजबूर हैं। महिलाएं और बच्चे जाम में फंसे हैं।

 

TAGGED: आंदोलनकारी किसानों, ग्रैंड न्यूज़, जंतर-मंतर, वीर साहू, सपना चौधरी, सिंघु बॉर्डर, हरियाणवी डांसर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इस वजह से राष्‍ट्रपति भवन में सिख रेजिमेंट ने ली गोरखा राइफल्‍स की जगह, पढ़िए पूरी खबर
Next Article दो दोस्त बिछड़े : जंगल से भटक कर जबलपुर पहुंचे दो हाथी, एक की करेंट लगने से मौत, लापता हाथी की खोज में 100 वनकर्मी, जाल बिछाने वाले दो शिकारी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की, आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
RAIPUR BIG BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
CG BREAKING: गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल...आरोपी आरोपी
CG BREAKING: गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल…आरोपी गिरफ्तार
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?