बिलासपुर। जिले के पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बजाज फाइनेंस कम्पनी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर चुके थे। पुलिस ने” सायबर 2020” के तहत साइबर फ्रौड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामल में पुलिस ने झारखंड, देवधर, जामताड़ा से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस अभियान में पुलिस ने 72 घंटे रेकी करने के बाद अलग अलग जगह से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों कॉल कर बजाज फाइनेंस का अधिकारी बता कर ओटीपी मांग कर ठगी का शिकार बनाया करते थे।
Advertisements
Advertisements