Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 21 दिसंबर को ब्रह्मांड में होने वाली है बेहद खास घटना, आपको भी बनना है गवाह तो रहना तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

21 दिसंबर को ब्रह्मांड में होने वाली है बेहद खास घटना, आपको भी बनना है गवाह तो रहना तैयार

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/29 at 3:52 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरु यानी बृहस्पति व शनि 397 साल बाद एक दूसरे को ‘स्पर्श’ करते नजर आने वाले हैं। यह संयोग साल के सबसे छोटे दिन यानी 21 दिसंबर को बनने जा रहा है। इस दुर्लभ खगोलीय घटना में दोनों के बीच की आभासी दूरी मात्र 0.06 डिग्री रह जाएगी। साथ ही इन दोनों के चंद्रमाओं को भी एक डिग्री के अंतराल में देखने का मौका होगा।

आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के खगोल विज्ञानी डॉ. शशि भूषण पांडेय के अनुसार शनि व गुरु को इन दिनों को आंखों से देखा जा सकता है। अब यह दोनों रोमांचक संयोग बनाने जा रहे हैं, जिसमें गुरु व शनि अपनी कक्षा में परिभ्रमण करते हुए एक दूसरे को स्पर्श करते हुए नजर आएंगे। चांदी के समान चमकीले रंग के छल्लों में लिपटा शनि ग्रह के साथ उसके उपग्रह टाइटन व रेया भी नजर आएंगे। वहीं गुरु के चार चांद यानी उपग्रह गायनामिड, कैलेस्टो, आइओ व यूरोपा भी ऐसे ही नजर आएंगे। इस घटना में दोनों ग्रहों के साथ-साथ उनके उपग्रहों के बीच की दूरी भी एक डिग्री के अंतराल में रह जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

गुरु का चांद आइओ तो ऐसे दिखेगा मानो चिपका हुआ हो। पृथ्वी से देखने पर इनके बीच की यह दूरी आभाषीय होगी, जबकि वास्तविकता में शनि व गुरु के बीच नजदीक आने पर दूरी औसत 65.5 करोड़ किमी होती है। जबकि दूर होने पर यह दूरी औसत 2.21 अरब किमी होती है। जबकि उनके उपग्रहों के बीच आपसी दूरी डेढ़ लाख से ढाई करोड़ किमी होगी। इस दुर्लभ खगोलीय घटना में दोनों ग्रहों के उपग्रहों को दूरबीन की मदद से ही देखा जा सकता है। इसके बाद ये दोनों ग्रह 376 साल बाद एक दूसरे के इतने ही करीब पहुंचेंगे। हालांकि हर 20 साल में यह दोनों एक दूसरे के करीब पहुंचते हैं।

गैलीलिओ ने देखा था पहली बार : महान विज्ञानी गैलीलिओ गैलीली ने टेलीस्कोप बनाने के बाद 1623 में शनि व गुरु को एक दूसरे के इतने करीब पहली बार देखा देखा था। टेलीस्कोप की सुविधा उपलब्ध हो जाने से ग्रह नक्षत्रों समेत ब्रह्मांड के कई रहस्यमय व भ्रामक तथ्यों की सत्यता का पता चला था।

साल के सबसे छोटे दिन होने जा रही यह घटना : यह खगोलीय घटना साल के सबसे छोटे दिन होने जा रही है। इस कारण इसकी रोचकता और बढ़ जाती है। इस घटना को पश्चिम के आकाश में देखा जा सकेगा।

ग्रेट कंजंक्शन नाम दिया इस घटना को: इस दुर्लभ खगोलीय घटना को विज्ञानियों ने ग्रेट कंजंक्शन नाम दिया है। कंजंक्शन यानी आच्छादन की घटनाएं सौर मंडल में अक्सर होती रहती हैं, लेकिन दो बड़े ग्रहों के बेहद नजदीक आने की घटना सदियों बाद ही हुआ करती हैं। जिस कारण इसे ग्रेट कंजंक्शन नाम दिया गया है।

TAGGED: 21 दिसंबर, 397 साल, खास घटना, ग्रैंड न्यूज़, डॉ. शशि भूषण पांडेय, बड़े ग्रह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुंबई में आयोजित आल इंडिया मेमन जमात के वार्षिक उत्सव में नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन हुए सम्मानित
Next Article दशमेश सेवा सोसायटी दे रही गरीब बच्चो को निःशुल्क प्रशिक्षण – प्रीतपाल सिंह होरा
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: सेवा सहकारी समिति डोंगाकहरौद में खाद वितरण को लेकर किसानों में आक्रोश, समय पर खाद न मिलने से बिचौलियों पर निर्भर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 23, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में शिक्षा का हाल बेहाल, शिक्षक समय पर नहीं आते स्कूल
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 23, 2025
Aaj Ka Rashifal 23 July: आज बदल सकते हैं सितारे! कुछ राशियों को मिलेगा अपार धनलाभ, तो कुछ को सतर्क रहने की ज़रूरत – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे!
Grand News राशिफल July 23, 2025
CG NEWS : छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?