Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: FRAUD : न्यायधानी में अन्याय… छोटी सी मदद देकर… करोड़पति वृद्धा को… ला दिया सड़क पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

FRAUD : न्यायधानी में अन्याय… छोटी सी मदद देकर… करोड़पति वृद्धा को… ला दिया सड़क पर

Desk
Last updated: 2020/11/29 at 5:40 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक वृद्ध महिला के साथ अन्याय हो गया है। महिला को एक छोटी सी मदद पहुंचाकर, उसका भरोसा जीतने वाले शख्स ने महिला को जोरदार झटका दिया है। आलम यह है कि वृद्धा अब सड़क पर आ गई है, जबकि उसकी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक एक ठेकेदार ने पहले तो बेटी की शादी में मदद के नाम वृद्धा का भरोसा जीता। फिर उसकी एक करोड़ की जमीन पर मकान व दुकान बनाने झांसा दिया और एग्रीमेंट कराने के नाम पर रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद जमीन का एक हिस्सा दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जब खरीदार निर्माण कार्य के लिए पहुंचा तो धोखाधड़ी का पता चला। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुंगेली नाका निवासी इशारानी मित्रा (70) की 1800 वर्गफीट जमीन है। जो कि उनकी पैतृक संपत्ति है। इस पर उनका मकान भी बना हुआ है। इशारानी के पति की साल 2005 में मौत हो गई। इसके बाद से ठेकेदार रत्नेश जायसवाल का उनके घर में आना-जाना था। साल 2011 में इशारानी की बेटी पुतुल की शादी थी। इस दौरान रत्नेश ने उन्हें 3 लाख रुपये की मदद की थी।

- Advertisement -

जर्जर मकान के पुर्ननिर्माण का दिया था झांसा
इशारानी का मकान काफी जर्जर हालत में था। आरोप है कि रत्नेश ने उन्हें मकान के पुर्ननिर्माण का झांसा दिया। साथ ही कहा कि वह नीचे दुकान बनवा देगा और ऊपर रहने के लिए मकान होगा। दुकान के चलते उनकी आमदनी भी होने लगेगी। इसके लिए आरोपी ने एग्रीमेंट कराने की बात कही और धोखे से रजिस्ट्रार ऑफिस ले जाकर जमीन की खुद के नाम रजिस्ट्री करा ली।

- Advertisement -

अब किराए के मकान में रह रही है वृद्धा
इस दौरान इशारानी किराए के मकान में शिफ्ट हो गईं। इसके बाद रत्नेश ने आधी जमीन 39 लाख रुपये में दूसरे को बेच दी। खरीदने वाले जब निर्माण शुरू कराया, तब इशारानी को जमीन बिकने का पता चला। इस पर उन्होंने रत्नेश को बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की। हर बार रत्नेश उन्हें गुमराह करता रहा। इसके बाद इशारानी ने सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज करा दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article India vs Australia 2nd ODI : टीम इंडिया को 51 रनों से हरा ऑस्ट्रेलिया ने किया सीरीज पर कब्जा
Next Article  ब्रेकिंग : 31 दिसंबर तक लगाया गया नाईट कर्फ्यू… शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक घर से बाहर निकलने पर रोक… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : अवैध रेत उत्खनन रोकने गए आरक्षक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम 
Grand News May 12, 2025
CG NEWS : हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत 
छत्तीसगढ़ May 12, 2025
BIG NEWS :जैसलमेर में विदेशी महिला द्वारा बुजुर्ग के साथ अश्लील कृत्य, वीडियो वायरल – साइबर अपराध का मामला दर्ज
BIG NEWS :जैसलमेर में विदेशी महिला द्वारा बुजुर्ग के साथ अश्लील कृत्य, वीडियो वायरल – साइबर अपराध का मामला दर्ज
Grand News May 12, 2025
CG NEWS : 60 लाख की चोरी की गुत्थी सुलझी, रायपुर जीआरपी की बड़ी सफलता, हीरे के गहनों की हुई रिकवरी, ज्वेलरी कारोबारी गिरफ्तार
CG NEWS : 60 लाख की चोरी की गुत्थी सुलझी, रायपुर जीआरपी की बड़ी सफलता, हीरे के गहनों की हुई रिकवरी, ज्वेलरी कारोबारी गिरफ्तार
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?