Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Weather Update: कश्मीर में लुढ़का पारा, उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड; 1 दिसंबर से इन राज्यों में भारी बारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदिल्लीदेश

Weather Update: कश्मीर में लुढ़का पारा, उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड; 1 दिसंबर से इन राज्यों में भारी बारिश

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/29 at 11:16 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में पारा लगातार गिरता जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शहर की हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण उत्तर भारत की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वर्तमान में किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से मौसम भी शुष्क बना हुआ है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम का मिजाज तीन दिसंबर तक इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

- Advertisement -
Ad image

वहीं, तूफान आने के बाद हुई बारिश ने आंध्र प्रदेश के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारी बारिश से आई बाढ़ से प्रदेश के कडप्पा जिले में पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को राज्य सरकार ने दी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

निवार तूफान भले की काफी कमजोर पड़ गया हो, लेकिन उसके असर से मध्य प्रदेश में 18 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में सात डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के छह स्थानों पर पारा दस डिग्री से नीचे लुढ़क गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में शनिवार को न्यूनतम तापमान मंडला में 7, नौगांव में 8.8, रायसेन में 9.4, ग्वालियर में 9.5, खजुराहो में 9.5 और दतिया में 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

TAGGED: 1 दिसंबर, कश्मीर, ग्रैंड न्यूज़, ठंड, भारी बारिश, राज्‍यों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : भिलाई निवासी आरक्षक ने खुद को मारी गोली… एसपी ने की पुष्टि… कारण का नहीं लगा पता
Next Article बड़ी खबर : सरकार ने निगम को सौंपी गोलबाजार की जमीन… जाने कब होगी दुकानों की रजिस्ट्री 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही, सड़क पर बैठे 17 गौवंशों को रौंदा
CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही, सड़क पर बैठे 17 गौवंशों को रौंदा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 15, 2025
भारत में Tesla की धमाकेदार एंट्री: मुंबई में खुला पहला शोरूम
भारत में Tesla की धमाकेदार एंट्री: मुंबई में खुला पहला शोरूम
NATIONAL देश July 15, 2025
CG NEWS: राहुल गांधी का आदिवासी प्रेम सिर्फ पाखंड! — मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS: सीरियागढ़ के शाखा प्रबंधक की मनमानी से किसान केसीसी चेक व खाद नहीं मिलने से शासन प्रशासन से गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?