Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICS : मोदी कैबिनेट में विस्तार के संकेत… कई बड़े नेताओं की जागी उम्मीद…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशराजनीतिसरकार

POLITICS : मोदी कैबिनेट में विस्तार के संकेत… कई बड़े नेताओं की जागी उम्मीद…

GrandNews
Last updated: 2020/11/30 at 2:11 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  बिहार में एनडीए सरकार के गठन और देशभर में हुए विभिन्न उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विस्तार की राह देख रहे नेताओं का मेल-मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है। संसद के अगले सत्र के पहले मोदी सरकार के विस्तार की संभावना है, हालांकि, अभी सत्र को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

भाजपा संगठन की टीम बनने और बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे राजग के पक्ष में जाने के बाद भाजपा के कई नेताओं की नजर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के संभावित विस्तार पर लगी हुई है। भाजपा के साथ सहयोगी दलों खासकर जदयू में भी इस बार संभावित विस्तार की चर्चाएं हो रही हैं। जदयू ने अभी तक खुद को केंद्र सरकार से दूर रखा है, लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में केंद्र सरकार में हिस्सेदारी कर सकता है। खासकर तब जबकि राजग में लोजपा कमजोर पड़ी है और उसके इकलौते मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार से केवल भाजपा का प्रतिनिधित्व बचा है। राजग के एक और सहयोगी और दलित नेता रामदास अठावले को भी पदोन्नति मिल सकती है।

- Advertisement -
Ad image

इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा के भीतर है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अभी तक एक भी विस्तार नहीं हुआ है और कई मंत्रियों के पास तीन से चार मंत्रालय हैं। ऐसे में विस्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों तक से संभावित दावेदार मुलाकात कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद शिवराज सिंह सरकार अब आसान बहुमत के साथ सत्ता में है। ऐसे में प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि संसद के अगले सत्र के पहले विस्तार किया जा सकता है। हालांकि कोरोना काल के चलते संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखें अभी तय नहीं हो पाई हैं। इस बात की भी संभावना है कि इसे अगले साल के बजट सत्र के साथ जोड़ दिया जाए।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, मोदी केबिनेट, मोदी कैबिनेट में विस्तार के संकेत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : कार्तिक पूर्णिमा के साथ आज… साल का अंतिम चंद्रग्रहण… जानिए इससे नफा-नुकसान
Next Article गुरुनानक जयंती पर प्रकाश पर्व की धूम, ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सपरिवार… गुरुद्वारे में टेका मत्था… की प्रदेश की खुशहाली की कामना…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Crime News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?