Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Kisan Andolan Rally: किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर का ट्वीट, ‘चलती रहेंगीं मंडियां, नहीं होंगी बंद’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदिल्ली

Kisan Andolan Rally: किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर का ट्वीट, ‘चलती रहेंगीं मंडियां, नहीं होंगी बंद’

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/30 at 11:06 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

3 केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हरियाणा समेत दर्जनभर राज्यों के किसानों का आंदोलन लगातार 5वें दिन भी जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि देशभर में मंडियां समाप्त नहीं होंगी, बल्कि चलती रहेंगीं। उन्होंने ट्ववीट किया है- ‘नए कृषि कानून APMC मंडियों को समाप्त नहीं करते हैं। मंडियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी। नए कानून ने किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आज़ादी दी है। जो भी किसानों को सबसे अच्छा दाम देगा वो फसल खरीद पायेगा चाहे वो मंडी में हो या मंडी के बाहर। #FarmBills’

- Advertisement -

सिंघु के साथ टीकरी और दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भी किसानों ने मोर्चा मोर्चा संभाल लिया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सिंधु और टीकरी बॉर्डर पर सभी तरह का यातायात आवागन पूरी तरह से रोक दिया गया है। यह भी जानकारी मिली है कि हरियाणा व पंजाब के किसानों ने रविवार को हरियाणा से सटे गांवों के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर लिया। दिल्ली में प्रवेश करने के बाद वे सिंघु बॉर्डर पर ही रुक गए। रविवार शाम एक ओर किसान प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस दूसरी तरफ तैनात थी। उसी समय पंजाब के अमृतसर से आया किसानों का जत्था सोनीपत से होते हुए हरियाणा की सीमा से सटे दिल्ली के गांवों में घुस गया। ट्रैक्टरों का यह बेड़ा इतनी आसानी से दिल्ली में प्रवेश कर गया कि किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारी किसानों से बार-बार बुराड़ी के संत निरंकारी मैदान में जाने की अपील करते रहे, लेकिन किसानों ने पुलिस की एक न मानी और वहीं पर डेरा डाल दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वहीं, केंद्र सरकार पर तीनों कृषि कानूनों का वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए दिल्ली को किसानों ने 3 ओर से घेर लिया है। आलम यह है कि हरियाणा से सटे सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ यूपी गेट पर उत्तर प्रदेश के किसान भारी संख्या में डेरा डाले हुए हैं। यूपी गेट पर सोमवार सुबह से किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। यूपी गेट पर भी सैकड़ों किसान रविवार रात भर जमा रहे और सोमवार सुबह की शुरुआत उन्होंने चाय पीने के साथ की।

- Advertisement -

इस बीच रविार को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फुल की अध्यक्षता में सोनीपत में 30 किसान संगठनों की बैठक में केंद्र सरकार के वार्ता के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया, जिसमें बुराड़ी में प्रदर्शन की बात कही गई थी।

रविवार शाम को दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सुरजीत सिंह फुल ने कहा कि किसान बाहरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित संत निरंकारी मैदान में नहीं जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली को चारों तरफ से घेरकर केंद्र को मांगें पूरा करने को विवश कर देंगे। किसान चार महीने का राशन साथ लेकर आए हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, वे लोग धरना देते रहेंगे।

आंदोलन को लेकर नड्डा के आवास पर मंत्रणा

वहीं, बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के बाद बने हालात पर काबू पाने और समस्या के समाधान पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। इस कड़ी में रविवार शाम को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में इस पर विमर्श किया गया। सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है।

TAGGED: 3 केंद्रीय कृषि कानून, किसान आंदोलन, केंद्रीय मंत्री रविशंकर, ग्रैंड न्यूज़, ट्ववीट, पंजाब, मंडियां समाप्त, राजस्थान और हरियाणा, हरियाणा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : कृषि उपज मंडी में 10 राउंड फायरिंग… मची अफरा-तफरी… एक को लगी गोली
Next Article VIDEO : मंझे हुए तैराक की भांति… सीएम बघेल ने नदी में लगाई छलांग… कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Ludhiana West Assembly by-election: लुधियाना उपचुनाव में प्रचार करेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची 
Ludhiana West Assembly by-election: लुधियाना उपचुनाव में प्रचार करेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची 
Breaking News NATIONAL June 4, 2025
BREAKING NEWS : बेंगलुरु में स्टेडियम का गेट खुलते ही मची भगदड़, 7 लोगों के मौत की खबर, कई घायल
Grand News June 4, 2025
RCB vs PBKS Final: RCB की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए विराट और अनुष्का, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यार और जज़्बा
Cricket Grand News VIRAL VIDEO June 4, 2025
CG NEWS : आंगनबाड़ी में गलत टीका लगाने से बच्ची की हुई थी मौत, विधायक सावित्री मनोज मंडावी बोली- परिजनों को उचित मुआवजा दें प्रशासन 
CG NEWS : आंगनबाड़ी में गलत टीका लगाने से बच्ची की हुई थी मौत, विधायक सावित्री मनोज मंडावी बोली- परिजनों को उचित मुआवजा दें प्रशासन 
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?