Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : खुद को CBI अफसर बताकर लुटे मोबाइल और रुपए… एक आंख पत्थर की होने से पकड़ाया MSC पास आरोपी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ : खुद को CBI अफसर बताकर लुटे मोबाइल और रुपए… एक आंख पत्थर की होने से पकड़ाया MSC पास आरोपी 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/01 at 11:07 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
रास्ते में रोककर खुद को दिल्ली से आया CBI अफसर बतायानहर के किनारे ट्रैक्टर रुकवाकर लूट लियापुलिस को देख खेत में काम कर रहा आरोपी भागाMSC पास डॉक्टर बनना चाहता था, नशे ने चोर बना दिया
- Advertisement -

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शातिर बदमाश खुद को CBI अफसर बताकर युवकों से मोबाइल और रुपए लूट ले गया। बदमाश के कहने पर युवक जब थाने पहुंचे तो उन्हें लूट की घटना का पता चला। युवकों ने बताया कि बदमाश की एक आंख पत्थर की थी। इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जोगी अमराई निवासी बलराम पाव ड्राइवरी का काम करता है और रतनपुर निवासी रामानंद यादव का ट्रैक्टर चलाता है। वह सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपने साथियों रविंद्र पाव, ओम प्रकाश पाव और जनार्दन पाव के साथ काम करने के लिए रामानंद यादव का ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लच्छनपुर के लिए निकला था।

- Advertisement -

रास्ते में रोककर खुद को दिल्ली से आया CBI अफसर बताया

करीब एक घंटे बाद ग्राम भरारी के पास मेन रोड पर पहुंचे ही थे कि रास्ते में एक युवक ने डंडा दिखाकर रुकवा लिया। खुद को दिल्ली से आया CBI अफसर बताया और कहा कि उनको ही पकड़ने के लिए पहुंचा हूं। इसके बाद ट्रैक्टर में बैठ गया और अपने ऑफिस ले जाने के नाम पर ग्राम पेंडरवा ले गया। वहां एक बाड़ी में रुकवाकर चाय पी।

- Advertisement -

नहर के किनारे ट्रैक्टर रुकवाकर लूट लिया

इसके बाद वहां से ग्राम गोंदईया ले गया और नहर के पास सुबह करीब 7.30 बजे ट्रैक्टर रोकने के लिए बोला। नीचे उतरकर सबका नाम-पता नोट किया और तलाशी ली। इसके बाद जेब से मिले दो मोबाइल और 500 रुपए लूट लिए। सामान लेने के लिए अगले दिन रतनपुर थाने बुलाया और पेंडरवा की ओर चला गया। इसके बाद सभी रतनपुर थाने पहुंचे।

पुलिस को देख खेत में काम कर रहा आरोपी भागा

ड्राइवर के बताए हुलिये के आधार पर पुलिस टीम पेंडरवा गई। युवक के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की तो आकाश भोसले का नाम सामने अया। पुलिस उसके घर गई। वह खेत गया हुआ है। खेत में पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल लिया। लूटे गए मोबाइल व रुपए को वह घर पर ही छिपाकर रखा था। पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।

MSC पास डॉक्टर बनना चाहता था, नशे ने चोर बना दिया

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह MSC पास है। डॉक्टर बनना चाहता था, पर गरीबी के चलते तैयारी नहीं कर पाया। फिर नशे के चक्कर में पड़ गया और चोरी व लूट जैसी वारदातें करने लगा। पकड़ा गया आरोपी आकाश पेंडरवा गांव का ही रहने वाला है। यहीं पर उसने ट्रैक्टर सवार युवकों को लाकर लूटा था और भाग निकला था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी… 5 साल के बच्चे ने सबसे पहले देख दी सुचना… कहा- पापा ने फांसी लगा ली
Next Article बिग ब्रेकिंग : प्रदेश में बेकाबू होता जा रहा संक्रमण… इस जिले में धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू… इन चीजों पर लगा प्रतिबंध… 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त...
CG BREAKING : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
BIG CRIME: अंधविश्वास की सारी हदे पार, बच्चे की चाहत में पति ने करवाया पत्नी का सामूहिक बलात्कार
BIG CRIME: अंधविश्वास की सारी हदे पार, बच्चे की चाहत में पति ने करवाया पत्नी का सामूहिक बलात्कार
Grand News उत्तरप्रदेश क्राइम June 3, 2025
CG VIDEO : चलती कार में थूकना… और जिंदगी खत्म; CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर.....
CG VIDEO : चलती कार में थूकना… और जिंदगी खत्म; CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर…..
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में बीती रात एक जनरल स्टोर और मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायर
CG Crime : जनरल स्टोर में सेंधमारी, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात, गांव में मचा हड़कंप….
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?