Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री 2 से 5 दिसम्बर तक सघन दौरे पर : बघेल 2 दिसम्बर को भिलाई-दुर्ग के कार्यक्रमों में शामिल होंगे… फिर रात्रि में नई दिल्ली जाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री 2 से 5 दिसम्बर तक सघन दौरे पर : बघेल 2 दिसम्बर को भिलाई-दुर्ग के कार्यक्रमों में शामिल होंगे… फिर रात्रि में नई दिल्ली जाएंगे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/01 at 9:34 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 से 5 दिसम्बर तक सघन दौरे पर रहेंगे। बघेल 2 दिसम्बर को भिलाई-दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 9 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 3 दिसम्बर की रात रायगढ़ लौटेंगे और 4 तथा 5 दिसम्बर को जशपुर तथा बिलासपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

- Advertisement -

बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 1.30 हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे कुटेलाभाठा, भिलाई पहुंचेंगे और वहां 2 बजे आई.आई.टी. भिलाई के ब्रिक लेइंग सेरेमनी में शामिल होंगे। बघेल शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे और 4.15 बजे लोककला मार्ग का लोकार्पण, 4.30 बजे मुख्य अभियंता कार्यालय, लोकनिर्माण विभाग दुर्ग का शुभारंभ तथा 4.45 बजे पटेल चौक दुर्ग में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे कार द्वारा नेहरू नगर भिलाई पहुंचकर उप पुलिस अधीक्षक यातायात मुख्यालय दुर्ग तथा नेहरू नगर अंडर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। बघेल शाम 5.25 बजे बापू नगर भिलाई में बापू नगर तालाब का लोकार्पण करने के बाद अंडा चौक मैदान में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रात 9 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर रात 10.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

- Advertisement -

बघेल अगले दिन 3 दिसम्बर को नई दिल्ली से शाम 7 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 9 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 4 दिसम्बर को रायगढ़ से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद बघेल जशपुर में पुरातात्विक संग्रहालय, गढकलेवा और जंगल बाजार का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.10 बजे कार द्वारा सरना एथनिक रिसोर्ट बालाछापर पहुंचेंगे और वहां समाज प्रमुखों, संगठन प्रमुखों से चर्चा करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल 5 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे सरना एथनिक रिसोर्ट चाय बागान में पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम गम्हरिया में धान खरीदी केंद्र और गौठान का निरीक्षण करेंगे। बघेल वहां से कार द्वारा दोपहर 1.15 बजे सोगड़ा आश्रम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे जशपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.45 बजे बिलासपुर आएंगे और शाम 4 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 43वें राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद बिलासपुर से कार द्वारा रवाना होकर रात 8 बजे रायपुर लौटेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गृहमंत्री साहू ने जवानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर की चर्चा… अपर मुख्य सचिव और डीजीपी को दिए अहम निर्देश
Next Article दर्दनाक हादसा : बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता को ट्रक ने मारी ज़बरदस्त टक्कर… हादसे में दर्दनाक मौत… शादी के घर में छाया मातम 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?