Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कंगना रनौत ने शेहला राशिद पर टेरर फंडिंग के आरोपों के बाद कसा तंज- देशप्रेम से आपको दुश्मन मिलते हैं!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

कंगना रनौत ने शेहला राशिद पर टेरर फंडिंग के आरोपों के बाद कसा तंज- देशप्रेम से आपको दुश्मन मिलते हैं!

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/01 at 12:38 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

एक्टिविस्ट और जेएनयू में पीएचडी की स्टूडेंट शेहला राशिद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने अपनी ही बेटी पर टेरर फंडिंग के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। पिता ने शेहला की एनजीओ की फंडिंग की जांच करवाने की भी मांग की है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इस मामले में व्यंगात्मक मगर तीख़ी टिप्पणी की है।

- Advertisement -

कंगना ने अब्दुल राशिद शोरा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटी पर ज़हूर वटली और राशिद इंजीनियर से 3 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। इन दोनों को एनआईए ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ़्तार किया है। कंगना ने इस वीडियो को रीट्वीट करके लिखा- देशद्रोह से आपको पैसा, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मित्र, सहयोग सब कुछ मिलेगा। मगर, देशप्रेम से आपको दुश्मन मिलेंगे, संघर्ष मिलेगा, पूर्वजों की सभ्यता की लड़ाई विरासत में मिलेगी। आपकी ज़िंदगी है। आपका निर्णय होना चाहिए। समझदारी की ज़िंदगी जीनी है या मूर्खता की? मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

देशद्रोह से आपको पैसा, अंतरष्ट्रिया पुरस्कार, मित्र, सहयोग सब कुछ मिलेगा, मगर देशप्रेम से आपको दुश्मन मिलेंगे,संघर्ष मिलेगा, पूर्वजों की सभ्यता की लड़ाई विरासत में मिलेगी,आपकी ज़िंदगी है आपका निर्णय होना चाहिए,समझदारी की ज़िंदगी जीनी है या मूर्खता की?
मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूँ 🙂 https://t.co/Ey1RpPZQjC

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 1, 2020

- Advertisement -

हालांकि, शेहला ने अपना पिता के आरोपों का पुरज़ोर खंडन करते हुए अपनी सफ़ाई ट्विटर के ज़रिए साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि आप में से कई लोगों ने मेरे जैविक पिता का वीडियो देखा होगा, जिसमें उन्होंने मेरी मां, बहनों और मुझ पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इसे सपाट रखते हुए, मैं कहना चाहूंगी कि वो अपनी पत्नी को पीटने वाले और गाली-गलौज करने वाले इंसान है। हमने आख़िरकार उनसे अलग होने का क़दम उठाया और यह वीडियो उसी की प्रतिक्रिया है।

- Advertisement -

1) Many of you must have come across a video of my biological father making wild allegations against me and my mum & sis. To keep it short and straight, he's a wife-beater and an abusive, depraved man. We finally decided to act against him, and this stunt is a reaction to that. pic.twitter.com/SuIn450mo2

— Shehla Rashid (@Shehla_Rashid) November 30, 2020

कंगना रनोट पिछले काफ़ी समय से सोशल मीडिया में मुखर हैं और अक्सर कई मुद्दों पर बेबाकी से बात रखती रहती हैं। किसान आंदोलन हो या शाहीन बाग़ का आंदोलन, सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो या मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला, कंगना ने हर मुद्दे पर ट्वीट किया है। हालांकि, कई बार इसको लेकर उनकी आलोचना और ट्रोलिंग भी होती रही है। कंगना फ़िलहाल थलाइवी की शूटिंग कर रही हैं।

TAGGED: कंगना रनौत, कसा तंज, ग्रैंड न्यूज़, टिप्पणी, टेरर फंडिंग, देशप्रेम, वीडियो शेयर, शेहला राशिद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG DECISION : नर्सरी से छठवीं की कक्षाएं… 1 जनवरी से होंगी शुरू… कोरोना काल में देश का पहला राज्य… जहां लिया गया निर्णय
Next Article BREAKING : डीजीपी के आदेश पर… एसआई और एएसआई बर्खास्त… लापरवाही बरतने का खामियाजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS : 9 से 14 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, नागरिक विमानन मंत्रालय की घोषणा
BIG NEWS : 9 से 14 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, नागरिक विमानन मंत्रालय की घोषणा
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : रांची और चक्रधरपुर मंडल में रेलवे कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला
CG NEWS : रांची और चक्रधरपुर मंडल में रेलवे कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?