Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देखिये वीडियो : आज से शुरू हुई धान खरीदी… मंत्री अमरजीत भगत ने विधिवत पूजा कर खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकारसामाजिक

देखिये वीडियो : आज से शुरू हुई धान खरीदी… मंत्री अमरजीत भगत ने विधिवत पूजा कर खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ…

GrandNews
Last updated: 2020/12/01 at 1:45 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विधिवत पूजा कर खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत होने से किसानों ने खुशी जाहिर की।

मंत्री बोले- किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की समस्या

- Advertisement -
Ad image

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत धरसींवा विकासखंड के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कुम्हारी पहुंचे। यहां विधिवत पूजा कर कुम्हारी धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। वहीं कुम्हारी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री अमरजीत भगत ने आईबीसी24 से खास बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास है। वहीं धान खरीदी की शुरूआत होने से किसानों में बेहद खुशी है।

https://youtu.be/qOPTGQcDXEM

धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। इसके अलावा शासन और कांग्रेस संगठन स्तर पर निगरानी समिति बनाई गई है, जो अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान मंत्री ने बताया कि धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए सीमाओं पर टीमें गठित की है। जो अवैध परिवहन पर नजर बनाए हुए हैं। मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान आज से शुरु होकर 31 जनवरी 2021 तक चलेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में 2 हजार 305 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें से 257 ऐसे केंद्र है जहां पर पहली बार धान खरीदी की जाएगी। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख 49 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इन्हें मिलाकर इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, INDIA, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, छत्तीसगढ़ सरकार, धान खरीदी की शुरूआत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : विधायक सत्यनारायण शर्मा… निकले कोरोना पाॅजिटिव… ट्वीट कर बताया
Next Article केंद्र मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Crime News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?