राजनांदगांव। जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर का रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीती रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज हो गया। गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला है। अभी ICCU में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है।
Advertisements
Advertisements