Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हुई घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हुई घोषणा

GrandNews
Last updated: 2020/12/02 at 3:15 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद श्रीनिवास को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 48 वर्षीय श्रीनिवास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी तीनों कृषि कानूनों का शुरुआत से विरोध कर रही है, पर किसान आंदोलन ने कांग्रेस के रुख को और आक्रामक बना दिया है। केंद्र सरकार के खिलाफ इस आंदोलन को कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए एक उम्मीद की किरण के तौर पर देख रही है। हालांकि, पार्टी को इससे बहुत ज्यादा सियासी फायदे की उम्मीद नहीं है। कांग्रेस ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साफ तौर पर कार्यकर्ताओं से सत्य और असत्य की इस लड़ाई में किसानों का साथ देने की अपील कर चुके हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का थोड़ा बहुत लाभ पंजाब और हरियाणा में मिल सकता है। पर, इन दोनों राज्यों में चुनाव अभी बहुत दूर हैं।

इस आंदोलन में कांग्रेस को एक उम्मीद की किरण दिख रही है। यूपीए-दो सरकार के दौरान हुए अन्ना आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन है, जिसे पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेता मानते हैं कि यह एक अच्छा संकेत है। इससे केंद्र सरकार का यह भ्रम टूटा है कि उनके सभी फैसले सही हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में सरकार कोई और गलती करती है, तो विरोध के स्वर तेज होंगे। सीएए को लेकर भी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे, पर उसका असर बहुत व्यापक नहीं था।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article तेज रफ़्तार वाहन ने युवक का सर कुचला, आरोपी मौके से फरार
Next Article युवक ने लगाईं फासी, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

New Honda Activa 6G : 55 kmpl माइलेज वाली नई Honda Activa 6G लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
Exclusive Grand News टेक्नोलॉजी June 30, 2025
Amazing work: बसना के मेकेनिक का कमाल! पुरानी साइकिल को बना डाली इलेक्ट्रिक, एक चार्ज में चलेगी 30 किलोमीटर
Grand News Technology छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashifal 30 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान!
Grand News राशिफल June 30, 2025
Bihar assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने नियुक्त किए AICC पर्यवेक्षक
Grand News June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?