Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने के हैं बहुत लाभ, लेकिन इन 6 बातों का रखें ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने के हैं बहुत लाभ, लेकिन इन 6 बातों का रखें ध्यान

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/03 at 3:22 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

आपने अक्सर घर, ऑफिस या शॉप पर लोगों को मनी प्लांट लगाए हुए देखा होगा। मनी प्लांट लताओं वाला पौधा है, इसका हरा रंग आंखों को सुकून देता है। ऐसी मान्यता है कि इस प्लांट को लगाने से गुड लक बढ़ता है और घर परिवार में धन एवं समृद्धि आती है। कई बार इस प्लांट के लगाने के बाद विपरीत प्रभाव बढ़ जाता है। धन खर्च ज्यादा होने लगता है और नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में वास्तु का महत्व बढ़ जाता है। मनी प्लांट वास्तु के अनुसार लगाना चाहिए। जागरण अध्यात्म में आज आपको मनी प्लांट से जुड़ी महत्पवपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिसमें वास्तु का भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

- Advertisement -

1. आग्नेय कोण में लगाएं मनी प्लांट : जब भी आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएंं। आग्नेय कोण के देव गणेश जी हैं, यह सभी बाधाओं को दूर करते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

2. ईशान कोण में न लगाएं मनी प्लांट : मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता है। धन हानि होती है, ऐसे करने से आर्थिक हानि हो सकती है तथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।

- Advertisement -

3. मनी प्लांट से शुक्र होता है मजबूत : आग्नेय कोण में मनी लगाने से शुक्र मजबूत होता है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। आग्नेय कोण के प्रतिनिधि शु्क्र हैं। इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाना उत्तम होता है।

- Advertisement -

4. घर के अंदर लगाएं मनी प्लांट : वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। भूलकर भी इसे बाहर न लगाएं। घर के बाहर लगाने से पौधा दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित होकर सूख सकता है।

5. जितनी बड़ी बेल, उतनी समृद्धि : ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल जितनी हरी-भरी तथा ऊपर की ओर जाती है, उतना ही वह उन्नतिकारक मानी जाती है। यह जितना फैलती है, उतना धन समृद्धि बढ़ती है। इसकी बेल नीचे की ओर न बढ़े, इसका ध्यान रखें। यदि ऐसा होता है तो व्यक्ति का विकास नहीं होता है।

6. मनी प्लांट के पास रखें उचित पौधा : मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप शुक्र के शत्रु ग्रहों सूर्य, मंगल या चंद्रमा के प्रतीक वाले पौधों को मनी प्लांट के पास न रखें।

TAGGED: 6 बातों, ग्रैंड न्यूज़, मनी प्लांट, लाभ, वास्तु टिप्स
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : भारत में वैक्सीन के लिए… अधिकतम इंतजार कब तक… एम्स डायरेक्टर डाॅ. गुलेरिया का खुलासा
Next Article पान मसाले की थोक दूकान में चोरी : 2 लाख का पान मसाला और गुटखा पार, साथ में CCTV की DV गायब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 14, 2025
CG: नहाने गये युवक की तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी
CG: नहाने गये युवक की तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Health Care : यें हैं विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियां, जानिए कारण और रोकथाम
Grand News स्वास्थ्य May 14, 2025
CG: डिप्टी सीएम अरुण साव का कड़ा संदेश, “बस्तर के विकास के रोडमैप में आएगी तोड़ की ताकत, सरकार का बुलडोजर चलेगा सांय-सांय!”
CG: डिप्टी सीएम अरुण साव का कड़ा संदेश, “बस्तर के विकास के रोडमैप में आएगी तोड़ की ताकत, सरकार का बुलडोजर चलेगा सांय-सांय!”
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?