Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: निकिता हत्याकांड: मरने से पहले बहन ने लिया था तौसीफ और रेहान का नाम, बताते हुए अदालत में रो पड़ा भाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेशक्राइम

निकिता हत्याकांड: मरने से पहले बहन ने लिया था तौसीफ और रेहान का नाम, बताते हुए अदालत में रो पड़ा भाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/03 at 12:16 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

निकिता हत्याकांड मामले में बुधवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत में निकिता की सहेली और बड़े भाई नवीन तोमर के बयान दर्ज किए गए। नवीन ने अदालत के सामने कहा कि गोली लगने के बाद वह निकिता को कार से अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान घायल निकिता ने उसे तौसीफ और रेहान के द्वारा गोली मारने की जानकारी दी थी। इससे पहले उसने खुद भी आरोपी तौसीफ और रेहान को घटनास्थल से कार से भागते हुए देखा था।

- Advertisement -

उसने अदालत में मौजूद दोनों की पहचान भी कर दी गई है। वहीं निकिता के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। उधर, बचाव पक्ष के वकील ने चश्मदीदों से करीब 10 सवाल पूछे। सुबह करीब 11 बजे चली अदालत की सुनवाई शाम चार बजे खत्म हो गई। अदालत ने केस में अन्य गवाहों के बयान के लिए 7, 8 व 9 दिसंबर की अगली तारीख मुकर्रर की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कार में ही लहूलुहान निकिता ने बताया दर्द
नवीन ने अदालत को बताया कि वह गोली लगने से घायल निकिता को कार से अस्पताल लेकर जा रहा था। रास्ते में लहूलुहान निकिता ने बताया था कि तौसीफ ने उसे गोली मारी है। बहन की यादों को अदालत में याद कर भाई नवीन भावुक हो गया। इसके बाद अदालत ने उसका बयान दर्ज कर लिया। वहीं, बचाव पक्ष के वकील पीएल गोयल, अनवर खान और अनीस खान ने नवीन से कई सवाल किए।

- Advertisement -

मुकदमे में क्यों नहीं किया जिक्र
बचाव पक्ष के वकील ने नवीन से पूछा कि जब उसने तौसीफ और रेहान को भागते देखा था तो एफआईआर में इसका जिक्र क्यों नहीं किया। इसके अलावा निकिता के तौसीफ द्वारा गोली मारे जाने की बात भी मुकदमे में दर्ज न कराने के बाबत सवाल किया। एक सवाल यह भी पूछा कि जब निकिता को वह कार से लेकर अस्पताल पहुंचा तो कपड़ों में खून लगा होगा। क्या वे कपड़े पुलिस को सौंपे थे। सभी सवालों पर नवीन ने कहा कि घटना के वक्त वह काफी घबराया हुआ था, इसलिए ये बातें तब दिमाग में नहीं थी।

- Advertisement -

मालूम हो कि कॉमर्स की छात्रा निकिता तोमर की 26 अक्तूबर को बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सोहना निवासी तौसीफ और उसके दोस्त रेहान पर है। मुकदमा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत में चल रहा है। मंगलवार को हत्या के चश्मदीद गवाह तरुण और निकिता की सहेली की गवाही हुई थी। बुधवार को निकिता के बड़े भाई नवीन व उसकी सहेली की गवाही हुई।

 

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, तौसीफ और रेहान, निकिता हत्याकांड मामले, न्यायाधीश, लहूलुहान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRIBUTE : सुरजन के साथ पत्रकारिता के एक युग… का हो गया अंत… पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह ने रूंधे गले से कहा
Next Article MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी ने 5वीं तक पढ़ाई की, 1500 रुपये लेकर भारत आए, तांगा चलाया, आज है करोड़ों की संपत्ति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
Grand News May 11, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
छत्तीसगढ़ सक्ती May 11, 2025
CG NEWS : घर के आंगन में सो रही थीं महिलाएं, आधी रात को हाथी ने कर दिया हमला
CG NEWS : घर के आंगन में सो रही थीं महिलाएं, आधी रात को हाथी ने कर दिया हमला
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?