Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुपरस्टार ने की राजनीति में एंट्री, 31 दिसंबर को करेंगे पार्टी का एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

सुपरस्टार ने की राजनीति में एंट्री, 31 दिसंबर को करेंगे पार्टी का एलान

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/03 at 1:10 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ने आखिरकार नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। पार्टी को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके संबंध मे 31 दिसंबर को घोषणा की जाएगी। यह जानकारी रजनीकांत ने ट्वीट के जरिए दी है। अगले साल अप्रैल-मई महीने में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले रजनीकांत का सक्रिय राजनीति में उतरना काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी लॉन्च होने के बाद इस बात की पूरी आशंका है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

- Advertisement -

इससे पहले सोमवार को रजनीकांत ने चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन किया था। समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि वे राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे। रजनीकांत ने कहा था कि उन्होंने ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

A political party will be launched in January; Announcement regarding it will be made on December 31st, tweets actor Rajinikanth pic.twitter.com/K2MikOk30I

— ANI (@ANI) December 3, 2020

- Advertisement -

डॉक्टरों ने दी है राजनीति में नहीं जाने की सलाह
पिछले महीने अभिनेता ने संकेत दिया था कि लंबे समय से राजनीति में आने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है। कथित रूप से रजनीकांत द्वारा अक्तूबर में लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की चिंता का हवाला दिया था।

- Advertisement -

हालांकि, रजनीकांत ने पत्र में लिखी कुछ चीजों को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया था। जबकि उन्होंने पत्र में लिखे स्वास्थ्य जोखिमों के चलते कोरोना का शिकार होने की संभावना वाली बात स्वीकर को किया था। रजनीकांत के डॉक्टरों द्वारा लगातार उन्हें राजनीति में नहीं जाने की सलाह दी जाती रही है।

पिछले दो साल से सक्रिय हैं रजनीकांत
रजनीकांत पिछले दो सालों से राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्होंने अभी तक राजनीति में प्रवेश नहीं किया है। हालांकि पिछले साल अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत ने एक साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

 

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, चेन्नई, ट्वीट, नई पार्टी, भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार, राजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RBI ने HDFC Bank को नई डिजिटल गतिविधियां रोकने को कहा, नए क्रेडिट कार्ड ग्राहक बनाने पर भी लगाई रोक
Next Article भज्जी ने कोरोना वैक्सीन पर… कहा कुछ ऐसा… कि अब बढ़ गई मुश्किलें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार 
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 17, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष द्विवेदी और महासचिव होरा की अनुशंसा पर डॉक्टर यश चड्डा बने रायगढ़ जिला टेनिस संघ के अध्यक्ष, खिलाड़ियों में उत्साह
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CGNEWS: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS : युवती का अपहरण कर देर रात जंगल में जबरदस्ती शादी, आरोपी ने फेसबुक पर डाला विडियो, तलाश जारी   
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?