Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : कट्टे की नोक पर व्यापारी से हुई थी 5 लाख की लूट… एक आरोपी फरार 4 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा

छत्तीसगढ़ : कट्टे की नोक पर व्यापारी से हुई थी 5 लाख की लूट… एक आरोपी फरार 4 गिरफ्तार

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/06 at 8:41 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सरगुजा। पुलिस को डकैती मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की विशेष टीम ने 4 लूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। आरोपी लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डकई में एक व्यापारी घर से कट्टे की नोक पर 5 लाख रुपए नगद सहित सोने चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी है और कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जानकारी के मुताबिक लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डकई के दरकोनापारा में 29 नवंबर की रात डकैती की वारदात हुई थी। बाइक सवार पांच डकैतों ने पेट्रोल भरवाने के बहाने व्यापारी अर्जुन गुप्ता का घर खुलवाया। इसके बाद कट्टे की नोक पर 5 लाख रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात लूट कर अपने साथ ले गए। इस दौरान घर पर अर्जुन गुप्ता के दो बेटे और बेटी मौजूद थी। शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ ग्राम बरगीडीह स्थिति शादी समारोह में गया हुआ था।

- Advertisement -

जिले में डकैती की वारदात सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर लुंड्रा थाने में 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती का अपराध दर्ज किया गया। डकैती की वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोशिमा ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। गठित विशेष टीम के द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खाराकोना निवासी रवि घसिया वारदात में इस्तेमाल की गई लाल रंग की बाइक से घूमता है। जबकि घटना के बाद से संदिग्ध युवक घर से फरार है।

- Advertisement -

जब पुलिस ने रवि घसिया से पूछताछ किया, तो उसने बताया कि इस घटना की योजना रवि पटेल और लाल प्यारे यादव नाम के युवकों ने बनाई थी। इसके बाद मोंटी खान और मुकेश पटेल नाम के युवक के साथ मिलकर पांचों आरोपियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की टीम ने रवि घसिया की जानकारी पर वारदात में शामिल चार आरोपियों को भी गिरफ्तार की है, मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ नगद रकम सहित वारदात में इस्तेमाल किए गए बाइक और हथियार को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी आदतन अपराधी है। पांचों के खिलाफ जिले के अन्य थानों में कई अपराध दर्ज है। वही आरोपी जेल भी जा चुका हैं।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, 5 लाख की लूट, ग्रैंड न्यूज़, सरगुजा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : कोरोना से जूझ रहे पोस्टमैन की मौत… प्रशासन ने खड़े किये हाथ…  ग्रामीणों ने पीपीई किट पहन किया अंतिम संस्कार 
Next Article सीएम भूपेश वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए, अर्पित की श्रद्धांजलि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में पकड़ाए 3 लड़कियां, संचालक-संचालिका भी गिरफ्तार 
Grand News June 1, 2025
Farmer Loan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गिरवी रखे मिलेगा लाखों का लोन!
Business Grand News छत्तीसगढ़ देश June 1, 2025
CG ACCIDENT NEWS : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा – पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम 
Grand News June 1, 2025
BIG CRIME : हैवानियत की हदें पार, साली की हत्या कर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा दरिंदा!
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?