Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार… कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठीचार्ज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार… कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठीचार्ज…

GrandNews
Last updated: 2020/12/07 at 2:40 PM
GrandNews
Share
6 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  किसान बिल के खिलाफ दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है तो यूपी में इसके समर्थन में समाजवादी पार्टी आज प्रदेश भर में किसान यात्राओं का आयोजन कर रही है। पुलिस ने प्रदेशभर में सपा कुछ नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया है, वहीं कई पूर्व विधायकों को हिरासत में ले लिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है. प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे। वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, गोरखपुर, मेरठ सहित कई जिलों में सपा नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। कन्नौज में किसान यात्रा निकालने की जिद पर अड़ेे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहां भी कई नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है।

- Advertisement -

सपा की किसान यात्रा का लाइव अपेडट-

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

– अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे।

- Advertisement -

– लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा उनकी गाड़ियों को रोकने के बाद धरने पर बैठे और विरोध प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

– कन्नौज में किसान यात्रा में शामिल होने की ज़िद पर अड़े सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सपा कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पकड़ा। कार्यालय के अंदर मौजूद कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने के दौरान हुई झड़प। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचा रही है पुलिस।

– सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे हेमराज वर्मा को पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री को न्यूरिया थाने ले जाया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की नुमाइंदगी में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर ही धरने पर बैठे। सभी को पुलिस की नजरबंदी में रखा गया है।

– पीलीभीत में  सपा जिलाध्यक्ष को पार्टी कार्यालय पर और पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया। चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात। एएसपी डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस बल सड़कों पर है। डिग्री कॉलेज चौराहे पर सीओ सिटी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है। तो वहीं बाकी सभी चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

– बदायूं के दातागंज में सपा जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव एवं उनके बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख अवनीश यादव पुलिस ने आवास के अंदर घेरा। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों नेताओं के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। उझानी में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण, बिसौली में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य भी नजर बंद है। श्हर में मुख्तार बाबा, सहित अभी पदाधिकारियों के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया।

– लखीमपुर में पुलिस की नाकेबंदी, सपा नेता हिरासत में।

– अखिलेश के कन्नौज आने से पहले हिरासत में लिए गए सपा के कई विधायक और कार्यकर्ता।

– वाराणसी में कैन्ट पुलिस ने सिकरौल सेंट्रल जेल रोड़ निवासी सपा नेता मनोज यादव  उर्फ गोलू के आवास पर पहुंची है। एसपी सिटी ने कहा कि किसान आंदोलन से जुड़ी जो भी कार्यक्रम है उस पर नजर रखी जा रही है।

– लखनऊ में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को हिरासत में ले लिया।

Lucknow: Police take Samajwadi Party MLCs Rajpal Kashyap and Aashu Malik into custody while they were trying to visit party office at Vikramaditya Marg.

“Why are the police stopping us? This is undeclared emergency. Why is Akhilesh ji being stopped?,” says Kashyap. https://t.co/sFFAeMClzE pic.twitter.com/qX9R3at9If

– मिर्जापुर में किसान आंदोलन के मध्य नजर पुलिस ने सपा नेताओं की गिरफ्तारी व नजर बंद करने में जुटी। मड़िहान विधानसभा के अध्यक्ष वह सपा नेता शैलेश पटेल और नगर विधानसभा के सपा नेता पूर्व प्रमुख शंभू यादव को थाने में बैठाया गया। सपा के अन्य नेताओं की तलाश में जुटी पुलिस।

– सपा की किसान यात्रा से पहले पुलिस ने कानपुर शहर के आर्यनगर से विधायक अमिताभ वाजपेई, बिठूर से पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला समेत कई सपा नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया है।

– लखनऊ स्थित अखिलेश यादव के आवास तक का एरिया सील कर दिया गया है। यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विक्रमादित्य मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Lucknow: Police force deployed outside Samajwadi Party president Akhilesh Yadav’s residence at Vikramaditya Marg.

Yadav is scheduled to visit Kannauj to stage a demonstration in support of farmers protesting against the farm laws. pic.twitter.com/GSY4VZXUnL

– मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी के घर पर रविवार देर रात पुलिस पहुंची। विधायक का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद रहने को कहा है। जबकि पुलिस ने नजरबंद करने से इंकार किया है।

आपको बता दें कि किसान बिल के खिलाफ दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। उनके समर्थन में कई सियासी दल भी सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी ने भी किसानों के समर्थन में बिल वापसी की मांग की है। शनिवार को अखिलेश यादव ने इसका ऐलान किया था कि सोमवार को सपा की ओर से प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।

TAGGED: #मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG PROTEST-बिल के विरोध में जनता सड़क पर, हर वर्ग सरकार के फैसले के खिलाफ, पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने
Next Article फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के भी मशहूर अभिनेता हैं शेखर सुमन, रेखा के साथ की थी अभिनय की शुरुआत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: सामूहिक विवाह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 11, 2025
CG: शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
स्वच्छता की अलख जगाने हर रविवार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर चलाते हैं सफाई अभियान, स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प
Grand News May 11, 2025
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी... हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी… हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?