Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : कल रहेगा ‘भारत बंद’ : दफ्तर जा सकेंगे लोग… सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चक्काजाम… अब तक यह 8 राज्य समर्थन में… छत्तीसगढ़ में रहेगा यह हाल… पढ़े पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशसामाजिक

बड़ी खबर : कल रहेगा ‘भारत बंद’ : दफ्तर जा सकेंगे लोग… सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चक्काजाम… अब तक यह 8 राज्य समर्थन में… छत्तीसगढ़ में रहेगा यह हाल… पढ़े पूरी खबर

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/07 at 11:57 PM
Poonam Shukla
Share
11 Min Read
SHARE

 

Contents
किसान संगठनों ने कहा- लोग परेशान नहीं होंगेछत्तीसगढ़: रायपुर में विधायक करेंगे बंद की अगुवाईविकास उपाध्याय भारत बंद को लेकर अपील करने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर में आज शाम पैदल मार्च कियापंजाब: पेट्रोल पंप भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगेमध्यप्रदेश: कांग्रेस ने बंद को प्रभावी बनाने के निर्देश दिएराजस्थान: इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, अनाज मंडियां बंद रहेंगीझारखंड: बंद को देखते हुए परीक्षाएं टाली गईं, सभी दलों ने किया समर्थनमहाराष्ट्र: संवेदनशील मार्गों पर बसें नहीं चलेंगीहरियाणा: राज्य के 3400 पेट्रोल पंप दोपहर बाद 3 बजे तक बंद रहेंगेउत्तर प्रदेश: व्यापारी संगठनों ने बंद के समर्थन का ऐलान नहीं कियाइन राज्य की सरकारों ने भारत बंद का समर्थन नहीं कियाये दल किसानों और भारत बंद के सपोर्ट में
- Advertisement -

नई दिल्ली । कृषि क्षेत्र से जुड़े नए कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की खातिर मंगलवार (8 दिसंबर) को भारत बंद रहेगा। देशभर के विभिन्‍न किसान संगठनों ने राष्‍ट्रव्‍यापी बंद बुलाया है। कांग्रेस, लेफ्ट समेत अधिकतर विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत बंद के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा, ताकि कर्मचारी दफ्तर जा सकें और उन्हें परेशानी न हो। 11 बजे तक ज्यादातर लोग ऑफिस पहुंच जाते हैं और 3 बजे छुट्टी होना शुरू हो जाती है।

- Advertisement -

किसानों के इस भारत बंद को अब तक 08 राज्य सरकारों का समर्थन मिल गया है। इनमें दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल और महाराष्ट्र सरकार शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों का समर्थन किया है, लेकिन भारत बंद को समर्थन नहीं दिया है।

इस बीच, किसान संगठनों ने भी साफ कर दिया है कि भारत बंद के दौरान किसानों के मंच पर किसी भी राजनीति दल के नेता को जगह नहीं दी जाएगी।


किसान संगठनों ने कहा- लोग परेशान नहीं होंगे

आम लोग रोज की तरह अपने ऑफिस जा सकेंगे। रास्ते में उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा।

एंबुलेंस और विवाह समारोहों में किसी तरह की रुकावट नहीं डाली जाएगी।
भारत बंद के दौरान किसी तरह का उपद्रव नहीं होगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़: रायपुर में विधायक करेंगे बंद की अगुवाई

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने किसानों के बंद को समर्थन दिया है। मंगलवार को रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों पर बंद का असर देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बंद की अगुवाई करने का जिम्मा कांग्रेस ने विधायक विकास उपाध्याय पर सौंपा है। सोमवार को एक बैठक में सभी व्यापारियों से विधायक ने बंद का समर्थन करने की अपील की है। लगातार व्यापारियों से मुलाकातें भी की जा रही हैं।

विकास उपाध्याय भारत बंद को लेकर अपील करने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर में आज शाम पैदल मार्च किया

विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के आव्हान पर कल भारत बंद के सर्मथन में राजधानी शहर के लोगो से अपिल करने निकली रैली में काफी संख्या में सिक्ख समाज के लोगो सहित शहर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढेबर , शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, वरिष्ट कांगे्रस नेता महेश शर्मा , सूर्यमणी मिश्रा एवं सैकडो की संख्या में कांग्रेस के लोग सम्मिलित हुए । विधायक विकास उपाध्याय ने सिंधु बांर्डर पर पिछले बारह दिनों से चल रहे देश व्यापी आंदोलन का सर्मथन करते हुए आम जनता से भी अपील की है कि वे किसान जो अन्नदाता है उनके समर्थन में एक दिन अपना व्यवसाय बंद कर समर्थन करने एवं किसानो को साथ दे।

विकास उपाध्याय के साथ आज शाम अपील करने निकले रैली में सैकडो की संख्या में कांग्रेस के लोग शांतिपूर्ण तरीके से  राजधानी रायपुर के मालवीय रोड,गोलबाज़ार,एम.जी.रोड,मोहबा बाज़ार,टाटीबंध,हीरापुर में व्यापारियों से समर्थन की पैदल चलकर अपील की। विकास उपाध्याय इस दौरान एक-एक दुकानो में जाकर लोगो से निवेदन किया है कि वे अपना व्यवसाय कल स्वेच्छा से बंद रखकर किसान आंदोलन का समर्थन करे। कांग्रेस के लोग अपने हाथों में तीनो कृषी काला कानून वापस लो, मोदी मिडिया किसानो को एंटी-नेशनल दिखाना बंद करे जैसे तक्तियो के स्लोगन के साथ विरोध करते नजर आए।  विकास उपाध्याय ने कहा कल वे अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ भारत बंद को सफल बनाने पूरे शहर में भ्रमण करेगें।


पंजाब: पेट्रोल पंप भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे

किसानों के मंगलवार के बंद को पंजाब से अच्छा समर्थन मिल रहा है। यहां पेट्रोल पंप भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह इसकी घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं व उनसे जुड़ी गाड़ियों को पंप से ईंधन मिलेगा। छोटे दुकानदार भी बंद के समर्थन में आ गए हैं। पंजाब में 3470 पेट्रोल पंप हैं,इनमें 4 लाख लीटर से ज्यादा ईंधन की बिक्री हर दिन होती है।


मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने बंद को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए

मध्यप्रदेश में 8 दिसंबर के भारत बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने बाकायदा पत्र जारी करते हुए सभी जिला कमेटियों को इसे प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राज्य सरकार की मंशा है कि भारत बंद के दिन भोपाल समेत प्रदेश की सभी 255 मंडियां संचालित हो। हालांकि, किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने आह्वान किया है और यह मध्यप्रदेश में बंद को लेकर पहला समर्थन है।


राजस्थान: इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, अनाज मंडियां बंद रहेंगी

भारत बंद का राजस्थान में विभिन्न किसान संगठनों और मंडी कारोबारियों ने समर्थन किया है। यहां पेट्रोल पंप, अस्पताल, मेडिकल शॉप्स सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहेगा। जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल भी कल बंद रहेगी।

वहीं, राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने भी बंद का समर्थन करते हुए प्रदेश की सभी 247 अनाज मंडियों को बंद रखने का आह्वान किया है। उधर, राजस्थान में एनडीए के सहयोगी दल रालोपा (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली कूच की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को हम सब कोटपूतली में मिलेंगे। देश के अन्नदाता के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे।


झारखंड: बंद को देखते हुए परीक्षाएं टाली गईं, सभी दलों ने किया समर्थन

झारखंड में भाजपा को छोड़कर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। राज्य के CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया में लिखा है कि देश की आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान। केंद्र सरकार की देश के मालिक को मजदूर बनाने की साजिश है।

वहीं, सीटू के महासचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि भारत बंद के दौरान इमरजेंसी को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। ट्रेन को भी रोका जाएगा। बस और ट्रक एसोसिएशन ने एक दिन के बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (DSPMU)ने अपनी परीक्षा स्थगित कर दी है। आठ दिसंबर को यहां दो सिटिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा होनी थी।


महाराष्ट्र: संवेदनशील मार्गों पर बसें नहीं चलेंगी

किसानों के देशव्यापी बंद का महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल तीनों दल यानी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने समर्थन किया है। समाजसेवी अन्ना हजारे मंगलवार को किसानों के समर्थन में अपने गांव रालेगण सिद्धि में एक दिन का अनशन करेंगे। बंद को देखते हुए संवेदनशील मार्गों पर स्टेट ट्रांसपोर्ट (एसटी) की बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया गया है।

बंद के दौरान राज्य में मेडिकल स्टोर और किराना की दुकानें खुले रहेंगी। दूध उत्पादक संघ ने पूरे राज्य में मिल्क की सप्लाई रोकने का निर्णय लिया है। इसके अलावा फल और सब्जी की सप्लाई भी नहीं होगी। राज्य में सभी रेस्तरां सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। राज्य के नासिक, पुणे, अहमदनगर और कोल्हापुर में बाजार समितियां भी कल बंद रहेंगी।

 


हरियाणा: राज्य के 3400 पेट्रोल पंप दोपहर बाद 3 बजे तक बंद रहेंगे

हरियाणा पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि किसानों के समर्थन में प्रदेश के 3400 से ज्यादा पेट्रोल पंप सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। सब्जी मंडियों में भी बंद का ऐलान किया गया है। रोडवेज निगम के अधिकारियों ने यात्री मिलने पर बसों के संचालन का दावा किया है। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। बाजारों के खुलने या बंद रहने पर देर शाम तक व्यापारी एकमत नहीं हो सके।


उत्तर प्रदेश: व्यापारी संगठनों ने बंद के समर्थन का ऐलान नहीं किया

भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों के भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिल सकता है। राजधानी लखनऊ में किसान संगठन के पदाधिकारी जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। सपा ने भी किसानों का समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि, राज्य में किसी भी व्यापारी संगठन ने भारत बंद के समर्थन करने का ऐलान नहीं किया है। शहर में सभी मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के सभी संसाधन खुले रहेंगे।


इन राज्य की सरकारों ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को परेशानी होने पर सख्ती से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, TMC किसानों की मांगों को पूरी तरह से समर्थन करती है, लेकिन भारत बंद को समर्थन नहीं किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत बंद के दौरान अगर कोई जबरदस्ती बाजारों और अन्य सेवाओं को रोकने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ये दल किसानों और भारत बंद के सपोर्ट में

शिवसेना, कांग्रेस, DMK, कमल हसन की MNM, RJD, BSP, समाजवादी पार्टी, NCP, आम आदमी पार्टी, गुपकार अलायंस, लेफ्ट, TRS, DMK, MDMK,NC, PDP समेत अन्य सभी विपक्षी दलों ने किसानों और भारत बंद को सपोर्ट किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग : प्रदेश में यहां कंटेनमेंट जोन घोषित कर लगाया गया लॉकडाउन… आदेश जारी… जानिए क्या रहेगा खुला क्या बंद…
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : मंगलवार को किसका…होगा मंगल…पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Bollywood News: 23 साल की हीरोइन ने पहली ही फिल्म से मचाया धमाल, टीजर रिलीज होते ही फैंस बोले वाह! बहुत अच्छा! क्या बात क्या बात
bollywood Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 30, 2025
IPL 2025 MI vs GT Live Score: करो या मरो के मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को दिया 229 रनों का लक्ष्य, रोहित ने जड़ा अर्धशतक
Cricket खेल May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?