Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICS : बच्चन बनाए जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष… कांग्रेस का नया दांव… अंतिम फैसले का इंतजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsभोपालमध्य प्रदेश

POLITICS : बच्चन बनाए जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष… कांग्रेस का नया दांव… अंतिम फैसले का इंतजार

Desk
Last updated: 2020/12/07 at 2:03 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाला बच्चन मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बच्चन का नाम आगे बढ़ाकर आदिवासी कार्ड खेला है। इस बीच कुछ युवा विधायकों ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए हाई कमान को पत्र भेजे हैं। ऐसे में इस पद की रेस में शामिल पूर्व मंत्री डा.गोविंद सिंह और जीतू पटवारी लगभग बाहर होते दिखाई दे रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच बाला बच्चन के नाम पर सहमति बन गई है और हाईकमान ने भी उस पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष की औपचारिक घोषणा कर देगी। बता दें कि कमलनाथ के करीबी बाला बच्चन वर्ष 2013 से 2018 तक कांग्रेस विधायक दल के उपनेता की भूमिका निभा चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image

वर्तमान में कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी हैं। माना जा रहा है कि वे अब नेता प्रतिपक्ष के पद से मुक्त होंगे और उनके स्थान पर नया नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना है। प्रदेश के आदिवासी नेता बाला बच्चन को लेकर सभी वरिष्ठ नेता सहमत हो गए है। अगर अब कोई और अड़चन नहीं आती है तो यह माना जा रहा है कि बाला बच्चन मध्यप्रदेश विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष बन जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में कमलनाथ का एकाधिकार लगातार बना रहेगा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने नए एटीएम का किया उद्घाटन
Next Article 5 साल गुजारे रिलेशनशिप में… पर पहली सालगिरह नहीं मना पाई दिव्या
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, आज 14 नए मरीजों की हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
छत्तीसगढ़ देश स्वास्थ्य June 18, 2025
खड़मा मंडल संकल्प सभा में मोदी सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर डॉ. शर्मा ने पेश किया आत्मनिर्भर भारत का विजन —अमृतकाल में बनेगा सशक्त राष्ट्र, हर गरीब को मिलेगा सम्मान, हर हाथ को काम
Grand News June 17, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार : गोवर्धन मांझी
Grand News June 17, 2025
CG BREAKING : सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या, कई ग्रामीणों की पिटाई और अपहरण भी
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?