Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : गौरेला में किसान की खड़ी फसल… जलकर राख… 6 एकड़ की थी फसल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMarwahiछत्तीसगढ़पेंड्रा

BREAKING : गौरेला में किसान की खड़ी फसल… जलकर राख… 6 एकड़ की थी फसल

Desk
Last updated: 2020/12/08 at 11:08 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान की खेत में रखी धान की फसल जलकर खाक हो गई। फसल में लगी आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि आसपास के घरों तक पहुंच गईं। हालांकि बड़ा हादसा होने से पहले लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग से करीब 6 एकड़ फसल जल गई है। मामला गौरेला क्षेत्र का है।

गौरेला से करीब 10 किमी दूर ग्राम पकरिया में स्कूल टोला में गोकुल सुरेस्वर अपनी बेटी के साथ रहता है। उसने बाड़ी में ही घर के पास मिसाई के लिए खलिहान बनाया था। इसमें करीब 100 बोरा विष्णु भोग धान की किस्म रखी हुई थी। सोमवार शाम अचानक धान की खरही में से धुआं उठता देख उसने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। सभी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले आग तेजी से बढ़ती चली गई।

- Advertisement -
Ad image

आग पर काबू पाने तक धान जलकर खाक हुआ
खलिहान के पास ही गांव के 10 लोगों के भी घर हैं। आग की लपटें घरों तक पहुंची तो लोगों ने दो मोटर पंप लगाकर पानी से बुझाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद लोगों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन खलिहान में रखा सारा धान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि धान जलने से किसान को करीब 1.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस मामले में गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का शेयर बाजार : बाजार में तेजी बरकरार… सेंसेक्स 45400 के पार… निफ्टी में भी उछाल…
Next Article BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री नज़र बंद ! पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

समाज के भविष्य को सुरक्षित करने की पहल मैनपुर थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक — नशे के दुष्प्रभाव से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी अहम जानकारी
Grand News July 16, 2025
CG ACCIDENT : बोलेरो की टक्कर से हाइवा से जा भिड़ी बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे घायल
CG ACCIDENT : बोलेरो की टक्कर से हाइवा से जा भिड़ी बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 16, 2025
CG VIDHANSABHA : बिजली दर वृद्धि पर विधानसभा में जोरदार बहस, स्थगन प्रस्ताव खारिज, लेकिन सीएम के जवाब से विपक्ष संतुष्ट
छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG : चिंगरा पगारा वॉटरफॉल में सैलानियों की एंट्री बंद; आख़िर क्या है वजह, प्रशासन पूरी तरह सतर्क, क्यों लगा अचानक प्रतिबंध?
CG : चिंगरा पगारा वॉटरफॉल में सैलानियों की एंट्री बंद; आख़िर क्या है वजह, प्रशासन पूरी तरह सतर्क, क्यों लगा अचानक प्रतिबंध?
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?