Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : कलयुगी पुत्र ने की माँ की हत्या… पहले कुएं में धकेला… फिर ईंटें फेंककर मार डाला… ऐसे हुआ खुलासा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़पेंड्रा

छत्तीसगढ़ : कलयुगी पुत्र ने की माँ की हत्या… पहले कुएं में धकेला… फिर ईंटें फेंककर मार डाला… ऐसे हुआ खुलासा 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/08 at 10:36 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

गौरला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक युवक ने अपनी मां को कुएं में धकेल दिया। फिर मौत की संतुष्टि के लिए ऊपर से ईंटें भी फेंक कर मारी। इसके बाद हादसे का रूप देने के लिए शव को बाहर निकाला और खाट पर लिटा दिया। पूरी घटना को महिला के नातिन ने देख लिया और मामला खुल गया। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते युवक ने अपनी मां की हत्या की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रटगा बरटोला निवासी पुरुषोत्तम सेंदराम की शादी लल्ली बाई से हुई थी। उससे कोई औलाद नहीं हुई तो पुरुषोत्तम ने चंदन बाई से शादी कर ली। इसके बाद चंदन बाई से बेटा चंद्रिका हुआ। पिता के दूसरी शादी का कारण पता चला तो लल्ली बाई से चंद्रिका नफरत करने लगा। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लल्ली बाई बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान चंद्रिका भी पहुंच गया।

- Advertisement -

बाड़ी में काम करने के दौरान पीछे से कुएं में दिया धक्का

- Advertisement -

आरोप है कि चंद्रिका ने लल्ली बाई को पीछे से कुंए में धक्का दे दिया। फिर ऊपर से ईंटें फेंककर मार डाला। इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अपने साथी रूप सिंह की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला और खाट पर लिटा दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। पूरी घटना को कुएं के पास खड़े नाती अशोक ने देखा और चंदन बाई को बताया। अगले दिन पुरुषोत्तम लौटा तो उसे हत्या की जानकारी हुई।

जंगल में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया

इसके बाद पुरुषोत्तम सुबह करीब 8 बजे बाड़ी में पहुंचा तो शव खाट पर पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। इस बीच आरोपियों के जंगल में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : प्रदेश में आज मिले 1,467 नए कोरोना संक्रमित… 12 लोगो ने गवाई जान… इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट 
Next Article RAIPUR NEWS : नशे के लिए कर रहा था पैसों की मांग, मना करने पर दूकान संचालक को मारा चाकू, आरोपी की तलाश जारी  विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई चाक़ूबाजू… एक युवक गंभीर रूप से घायल… 2 आरोपी गिरफ्तार 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
Grand News May 13, 2025
निजी स्कूलों पर सख्ती: पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और शुल्क पर नए नियम लागू, उल्लंघन पर मान्यता रद्द की चेतावनी
Grand News May 13, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?