Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं… धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए कर सकेंगे काॅल… मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं… धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए कर सकेंगे काॅल… मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/08 at 11:32 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डायल 112 से अब किसानों की धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेतेे हुए किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के निर्देश दिए है। इस धान खरीदी सीजन तक किसानों को यह सेवा मुहैया होगी। डायल 112 की सेवाएं अभी आपात स्थिति में लोगों को मुहैया हो रही है। मुख्यमंत्री ने डायल 112 में किसानों से प्राप्त होने वाली समस्याओं को त्वरित निदान करने के निर्देश कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को दिए है।

प्रदेश के किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या और किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने पर अब वह डायल 112 में कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। डायल 112 के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। डायल 112 में किसानों से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों और उन पर की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा हर सप्ताह मुख्य सचिव द्वारा की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए लगातार कई अहम कदम उठाए गए है। किसानों के सशक्तिकरण और खेती-किसानी का उन्नयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी, किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और सुराजी गांव जैसी अभिनव योजनाओं से इस संकटकाल मेें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संजीवनी मिली है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ फटाका व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात… कही ये बात…
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : निवेश करना शुभ… गृहस्थ सुख…पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, चालक फरार 
छत्तीसगढ़ जशपुर दुर्घटना June 9, 2025
CG NEWS : शराब कोचियों ने सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
CG NEWS : शराब कोचियों ने सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 9, 2025
Mango halwa recipe in Hindi
Mango halwa recipe in Hindi: मेहमानों को करना है इंप्रेस? बनाएं झटपट आम का रॉयल हलवा, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
Grand News लाइफस्टाइल June 9, 2025
Local train accident : भीड़ में दरवाजे के पास खड़े यात्री, चलती ट्रेन से गिरे, 5 की मौत
Local train accident : भीड़ में दरवाजे के पास खड़े यात्री, चलती ट्रेन से गिरे, 5 की मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?