Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 23 कट्ठा धान को बताया खराब, प्रति क्विंटल मांगा ₹500, किसान की ह्रदय घात से मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

23 कट्ठा धान को बताया खराब, प्रति क्विंटल मांगा ₹500, किसान की ह्रदय घात से मौत

GrandNews
Last updated: 2020/12/09 at 8:36 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE
राजनांदगांव। समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के बीच किसानों को परेशान किया जा रहा है। बिना पैसा लिए किसानों के धान की तौलाई और खरीदी नहीं हो रही है। मंगलवार को घुमका खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे गिधवा निवासी किसान करण पिता टिभन साहू 55 वर्ष के 23 कट्टा धान को खराब बताकर तौलने से इनकार किया गया तो किसान को हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही किसान ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद खरीदी केन्द्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी ले रहा हूं और कलेक्टर से पूरी जांच के बाद कार्रवाई करने कहा है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसे लेने के चक्कर में धान को खराब बताया गया। वहीं तौलाई करने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने 500 रुपए की मांग की। परिजनों ने घुमका थाना में शिकायत कर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पुत्र दीपक साहू ने बताया कि टोकन के आधार पर सुबह 10 बजे खरीदी केन्द्र पहुंचे। 21 कट्टा मासूरी और 23 कट्टा 1 हजार 10 किस्म का धान लेकर बेचने पहुंचे थे। जांच होने पर दोनों किस्म के धान को ठीक बताया गया। 21 कट्टा मासूरी धान की तौलाई हो गई पर कुछ देर बाद ख्ररीदी केन्द्र से ही एक कर्मचारी आया और 1 हजार 10 किस्म के धान की क्वालिटी को खराब बताकर तौलाई करने से मना करवा दिया। जबकि दूसरे कर्मचारियों ने जांच के दौरान ठीक बताया था।

45 कट्‌टा धान लिया गया: प्रभारी
इस मामले में धान खरीदी केंद्र घुमका के फड़ प्रभारी ने बताया कि करण साहू द्वारा 45 कट्‌टा धान लिया गया था। उसमें 23 कट्‌टा मोटा और 21 कट्‌टा सरना धान था। तौलाई के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी 112 में फोन किया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल HOROSCOPE : निवेश करना शुभ… गृहस्थ सुख…पढ़ें आज का राशिफल
Next Article किशोरी को घुमाने के बहाने ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, वीडियो बन कर वायरल करने की दी धमकी…उसके बाद फिर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भिलाई में अब अवैध होर्डिंग्स की खैर नहीं, इंदौर मॉडल से मिलेगी सख्ती!
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
 CG NEWS : राखड़ कि डंपिंग से ग्रामीणों का जनजीवन बेहाल, कलेक्टर व पर्यावरण से होगी शिकायत
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS : करंट से ठेका कर्मी की मौत के बाद बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बिलासपुर June 27, 2025
CG NEWS : मामला शांत कराने पहुंची थी पुलिस, घर वालों ने कर दी पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर 
छत्तीसगढ़ बालोद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?