Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी ख़बर : मशहूर अभिनेत्री ने होटल के कमरे में किया सुसाइड… कुछ दिन पहले हुई थी सगाई…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

बड़ी ख़बर : मशहूर अभिनेत्री ने होटल के कमरे में किया सुसाइड… कुछ दिन पहले हुई थी सगाई…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/09 at 1:21 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दक्षिण भारत की चर्चित एक्ट्रेस और वीजे चित्रा के सुसाइड करने की ख़बर आ रही है। चित्रा का मृत शरीर चेन्नई के बाहर एक होटल में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रा की कुछ अर्सा पहले ही सगाई हुई थी। अभिनेत्री के निधन से दक्षिण भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

- Advertisement -

रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रा महज़ 28 साल की थीं। चेन्नई के नाज़रेथपेट्टई (Nazarethpettai) इलाक़े के एक होटल में उनका मृत शरीर मिला था। पुलिस मौत की वजह तलाश रही हैं। चित्रा ने हाल ही में मशहूर बिज़नेसमैन हेमंत राव के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रहती थीं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, चित्रा रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। वो ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं। होटल में उनके मंगेतर भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह दुखद क़दम उठाया।

Tamil Nadu: TV actress VJ Chitra found dead at a hotel in the outskirts of Chennai, this morning. Police is ascertaining the cause of death. Her body recovered and sent for autopsy. Investigation underway.

— ANI (@ANI) December 9, 2020

चित्रा ने तमिल इंडस्ट्री में कई चैनल्स पर प्रस्तोता के रूप में काम किया था। फ़िलहाल वो पांडियान स्टोर्स धारावाहिक में नज़र आ रही थीं। उन्होंने अपने किरदार मुल्लई के ज़रिए लम्बी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी।

चित्रा के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने अपना दुख ज़ाहिर किया। इंस्टग्राम पर उनकी तस्वीरों पर फैन RIP लिखकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, ट्विटर पर एक फैन ने लिखा- आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे और कभी नहीं भुला पाएंगे। सोने के दिल वाली लड़की थीं। ईश्वर आत्मा को शांति दे।

TAGGED: अभिनेत्री के निधन, एक्ट्रेस, ग्रैंड न्यूज़, चेन्नई, दक्षिण भारत, मृत शरीर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SSR आत्महत्या मामला : रिया को ड्रग्स सप्लाय करने वाला पेडलर रिगेल महाकाल गिरफ्तार
Next Article बहन को इंसाफ दिलाने के लिए भाई ने हरियाणा के डीजीपी को भेजा मेमोरंडम …पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : खरीफ फसल के दृष्टिगत जिले में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
CG NEWS : खरीफ फसल के दृष्टिगत जिले में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें आज का अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 16, 2025
देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?