Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तीन तूफान की वजह से प्रदेश में ठंड का प्रभाव कम, जानिए दिन और रात में कितना रहता है तापमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

तीन तूफान की वजह से प्रदेश में ठंड का प्रभाव कम, जानिए दिन और रात में कितना रहता है तापमान

GrandNews
Last updated: 2020/12/09 at 10:42 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर।  इस बार ठंड कुछ कम है। दिसंबर का 8 दिन गुजर जाने के बावजूद रात का तापमान गिरने के बजाय बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञानी इसे हाल ही में बने तीन सिस्टम को जिम्मेदार मान रहे हैं। रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास है। जबकि नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान 15 डिग्री तक आ गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ, निवार और बुरेवी तूफान के कारण उत्तर भारत से ठंडी हवा नहीं आ पाई। एक बार फिर 11 से 13 दिसंबर को रायपुर व बस्तर में बादल छा सकते हैं, क्योंकि हवा की दिशा दक्षिण होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ है, जिससे कारण उत्तर से ठंडी हवा कम हुई है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर पिछले 15 दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक ज्यादा रहा। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। बाकी जिलों में भी दिन का तापमान दो से छह डिग्री ज्यादा है।

- Advertisement -

वहीं रात का तापमान भी कहीं पर एक से तीन डिग्री ज्यादा व दुर्ग में सामान्य से दो डिग्री कम है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 11 डिग्री रहा। यह सामान्य था। सबसे अधिक तापमान रायपुर का 32.2 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में यह डिग्री ज्यादा है। नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम विज्ञानियों का अनुमान था कि ला नीनो के असर से इस बार ज्यादा ठंड पड़ने के आसार है। इससे शीतलहर के दिन भी बढ़ेंगे। हालांकि ऐसा होता दिख नहीं रहा है। प्रदेश में अमूमन दिसंबर के आखिरी सप्ताह व जनवरी के पहले सप्ताह में शीतलहर की स्थिति होती है। अनुमान था कि ला नीनो के प्रभाव से दिसंबर के तीसरे सप्ताह से शीतलहर चल सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस साल अंबिकापुर, पेंड्रारोड में ठंड कंपकंपा सकती है, क्योंकि सबसे ज्यादा ठंड दोनों स्थानों पर पड़ती है। हालांकि अभी ऐसी स्थिति नहीं है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रमुख स्थानों का तापमान

- Advertisement -
शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 32.2 15.8
बिलासपुर 30.6 14.4
अंबिकापुर 25.8 12.4
जगदलपुर 31 11.2
दुर्ग 31.8 11.2
राजनांदगांव 31 14

कोरोना केस में कमी तापमान काफी कम
ठंड व प्रदूषण के कारण कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ने की आशंका थी, हालांकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है। राजधानी समेत प्रदेश में राहत है। नेहरू मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक विभाग की एचओडी डाॅ. शारजा फुलझेले व डीकेएस के पीडियाट्रिक सर्जरी के एचओडी डॉ. अमीन मेमन के अनुसार खासकर बच्चों, बुजुर्ग, अस्थमा, टीबी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसलिए मास्क लगाकर पर्याप्त दूरी बनाए रखने की जरूरत है। लक्षण दिखते ही जांच कराएं व डॉक्टरी सलाह पर दवा लें।

- Advertisement -

यह है ला नीनो
यह एक प्राकृतिक घटना है। प्रशांत महासागर में पानी का तापमान 0.5 डिग्री से कम पहुंच गया है। इसके असर से ठंड बढ़ेगी। इसे कोल्ड इवेंट भी कहा जाता है।
यह है पश्चिमी विक्षोभ
यह हवा का चक्रवाती घेरा है। पश्चिम की ओर ईरान, इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए चक्रवाती घेरा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश पहुंचता है। इससे बर्फबारी या बारिश होती है। इसके असर से छग में ठंड बढ़ती है।

तापमान हल्का बढ़ेगा
“लगातार सिस्टम बनने के कारण ठंड हल्की प्रभावित हुई है। 11 से 13 दिसंबर तक दक्षिण से हवा आने के कारण हल्के बादल आएंगे। इससे रात का तापमान हल्का बढ़ेगा। अभी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा।”
-एचपी चंद्रा मौसम विज्ञानी

इस तरह बने सिस्टम

  • 23 नवंबर को अरब सागर में गति तूफान आया था, लेकिन प्रदेश में इसका कोई असर नहीं था।
  • 25 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में निवार महातूफान पुडुचेरी तट से टकराया था। इसके कारण राजधानी में हल्की बौछारें पड़ीं थीं। सरगुजा में कई स्थानों पर बारिश हुई थी।
  • 3 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में बुरवी तूफान आया। हल्के बादल जरूर छाए। इसके कारण प्रदेश के कई स्थानाें पर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई थी।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article किशोरी को घुमाने के बहाने ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, वीडियो बन कर वायरल करने की दी धमकी…उसके बाद फिर
Next Article गृहमंत्री दौरा : नवा रायपुर में करेंगे कार्यों की समीक्षा, राम वन गमन पथ का भी निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पीथमपुर, जो कि क्षेत्र की इकलौती निर्विरोध पंचायत मानी गई थी, अब विवादों के घेरे में है। सरपंच रूपांजलि उदासी को लेकर गांव में
CG : पीथमपुर गांव में सरपंच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : दलदल में फसने से नन्हे हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : रेत परिवहन कर रही मिनी ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, दो की मौके पर मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?