Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा… ट्वीट कर दी जानकारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा… ट्वीट कर दी जानकारी…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/09 at 4:57 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार को टि्वटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की।

pic.twitter.com/QbqdHX00dR

— parthiv patel (@parthiv9) December 9, 2020

- Advertisement -
Ad image
35 वर्षीय पटेल ने अपने 18 साल के करियर में भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे इंटरनैशनल और दो टी20 इंटरनैशनल मुकाबले खेले। घरेलू क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने गुजरात के लिए 194 मैच खेले। वह जनवरी 2018 में भारत की जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली ऐतिहासिक टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे। इसके एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय दल में भी पटेल शामिल थे।
पटेल ने साल 2002 में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम में डेब्यू किया। वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा विकेटकीपर थे। उस समय उनकी उम्र 17 साल 153 दिन थी। उनका करियर हालांकि ठीक ही चल रहा था लेकिन 2004 में दिनेश कार्तिक और फिर महेंद्र सिंह धोनी के आने के बाद पटेल टीम के नियमित सदस्य नही रह पाए।
पटेल ने टि्वटर पर लिखा, ‘आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर रहा हूं और इसी के साथ मेरा 18 साल लंबा करियर समाप्त हो रहा है। मैं कई लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर बहुत ज्यादा विश्वास जताया और 17 साल के एक लड़के को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला।’
पटेल ने अपने टि्वटर पर पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली का शुक्रिया अदा किया। जिनकी कप्तानी में पटेल ने डेब्यू किया था।
TAGGED: अलविदा, ग्रैंड न्यूज़, जानकारी.., टि्वटर, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : बदल गया बाइक पर पीछे बैठने का तरीका!… अब ऐसे करनी होगी सवारी… जान लें क्या हैं सरकार के नियम
Next Article दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क निर्माण में लगे वाहन की चपेट में आने से 2 की मौत… बाइक सवार माँ बेटी की दर्दनाक मौत… बेटे की हालत गंभीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्य सचिव को दी जायेगी विदाई 
छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?