Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का निधन… कोरोना से थे संक्रम‍ित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

ब्रेकिंग : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का निधन… कोरोना से थे संक्रम‍ित

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/10 at 7:56 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

सीतापुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही का गुरुवार को जिला अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल के मुताबिक उन्हें खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। उनका ऑक्सीजन लेबल भी 60 के आसपास था। इसी को देखते हुए उनका ट्रूनेट से कोरोना टेस्ट कराया गया। दोपहर दो बजे के करीब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री को जिला अस्पताल के एल-टू वॉर्ड में भर्ती किया गया। शाम करीब साढ़े चार बजे के करीब राही ने जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली।

- Advertisement -
Ad image

हार्ट अटैक से हुई मौत : सीएमएस

सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की मौत हार्ट अटैक पड़ने से हुई है। वह पहले ही हृदय रोग से पीड़ित थे। उनकी एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी थी। हमने ऑक्सीजन लेबल कम देखकर उन्हें एल-टू में शिफ्ट किया और तत्काल ऑक्सीजन दी।

चार बार रहे सांसद

राम लाल राही पहली बार 1977 में सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह तीन बार और सांसद रहे। 1991 में उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया। स्वर्गीय राही लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। उनके पास कई महत्वपूर्ण पद रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके पुत्र सुरेश राही हरगांव से भाजपा के विधायक हैं। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी बहू मंजरी राही को कांग्रेस ने मिश्रिख सुरक्षित सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी भी बनाया था।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पैसे ने दोस्ती छिनी : शराब के नशे में पैसे को लेकर विवाद, चाकू से दोस्त पर किया वार, अस्पताल में तोड़ दी सांसे
Next Article भाई ने भाई को जान से मारा : आग तापते हुए देर रात दो भाइयों के बीच में हुआ विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB की टीम दोषी, कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, पढ़िए 
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB की टीम दोषी, कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, पढ़िए 
Cricket NATIONAL खेल देश July 17, 2025
CG VIDEO : जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी ने टांगिया से किया वार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो 
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 17, 2025
CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?