Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी ख़बर : लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से फिर लगा झटका, छह हफ्ते के लिए टली सुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsसरकार

बड़ी ख़बर : लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से फिर लगा झटका, छह हफ्ते के लिए टली सुनवाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/11 at 12:40 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर से झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई छह हफ्ते के लिए टाल दी है। लालू प्रसाद की तरफ से सजा की अवधि वाली सर्टिफाइड कॉपी जमा करने के लिए समय मांगा गया। इसके बाद अदालत ने उन्हें छह हफ्ते का समय दे दिया।

बता दें कि शुक्रवार को चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। इससे पहले सीबीआई ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर लालू यादव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लालू पर जेल नियमावली के उल्लंघन की शिकायत करते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स से जेल भेजने का आग्रह किया गया था।
आज दुमका ट्रेजरी से अवैध रूप से 139 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। राजद को उम्मीद थी कि शुक्रवार का दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरा होगा। पार्टी की प्रवक्ता स्मिता लकड़ा ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि लालू यादव को आज जमानत मिल जाएगी। यदि लालू यादव को आज जमानत मिल जाती तो उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाता, क्योंकि उन्हें चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है।

- Advertisement -
Ad image

उधर, जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। सीबीआई ने इसमें कहा था कि लालू ने लगातार जेल नियमावली का उल्लंघन किया है। उनकी तबीयत भी अब स्थिर है। इसलिए, उन्हें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची से बिरसा मुंडा जेल भेज देना चाहिए।

चारा घोटाले के दुमका कोषागार से गबन के मामले में लालू की जमानत याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने सुनवाई की। बता दें, न्यायिक हिरासत के दौरान लालू यादव द्वारा बिहार विस के स्पीकर के चुनाव के दौरान एक भाजपा विधायक को रिम्स से कथित तौर पर किए गए फोन के मामले में उनके खिलाफ पटना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

 

TAGGED: अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, अर्जी, ग्रैंड न्यूज़, जमानत याचिका, सीबीआई, सुनवाई टाली
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : फेसबुक से दोस्त बने… युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म… आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…
Next Article प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में अब तक इतने लोगों को मिली वित्तीय मदद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात 
क्राइम छत्तीसगढ़ जगदलपुर July 17, 2025
Mangalsutra controversy: “विधानसभा बना अखाड़ा! LIVE भिड़े विधायक – चली लात-घूंसे, गूंज उठा ‘मंगलसूत्र विवाद'”
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ देश July 17, 2025
महिला एवं बाल विकास विभाग में सख्ती — दो कर्मचारी 2154 और 2300 दिन तक रहे गायब, कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को सेवा से बाहर किया।
Grand News July 17, 2025
जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
देश July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?