Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : जशपुर में तहसीलदार की टीम पर… जानलेवा हमला… धान तस्करी का मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

BREAKING : जशपुर में तहसीलदार की टीम पर… जानलेवा हमला… धान तस्करी का मामला

Desk
Last updated: 2020/12/12 at 2:34 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

जशपुर। प्रदेश में जारी धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन और तस्करी पर नकेल कसने की हिदायत कलेक्टर को दी गई है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में चौकसी बरती जा रही है। इसी बीच जशपुर से खबर सामने आई है कि अवैध धान परिवहन को रोकने गई तहसीलदार की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया है। इस हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चौहान को गंभीर चोट आई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिले में ओडिशा से धान की तस्करी और रेत का अवैध उत्खनन की खबर मिली थी। इस पर रोक लगाने गए तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला हो गया है। तहसीलदार सुनील चैहान ने इस घटना की फरसाबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तुमला थाना पुलिस ने जनपद सदस्य कृष्णा यादव, नन्दलाल, नरसिंह तीन आरोपियों सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि फरसाबहार क्षेत्र से लगे ओडिशा की सीमा से अवैध धान की आवक की रोकथाम के लिए तहसीलदार की टीम इस क्षेत्र में सघन जांच कर रही थी। इस दौरान ग्राम कुल्हारबुड़ के समीप एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया था। ट्रैक्टर चालक ने अपना वाहन रोकने के बजाय राजस्व विभाग की वाहन को ठोकर मारकर भागने की कोशिश की। इसके बाद ट्रैक्टर चालक के अन्य सहयोगियों ने आकर तहसीलदार और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चैहान को गंभीर चोट आई है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चर्चित जेठालाल और दया बहन… की भी होती है मिमिक्री देखे वीडियो
Next Article बड़ी ख़बर : महिला और बाल विकास राज्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News June 23, 2025
CG News : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?