Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री के घर के बाहर तोड़फोड़… आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेताओं पर लगाया आरोप… देखे तोड़फोड़ का वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

मुख्यमंत्री के घर के बाहर तोड़फोड़… आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेताओं पर लगाया आरोप… देखे तोड़फोड़ का वीडियो

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/13 at 9:11 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की बकाया राशि की मांग को लेकर बीते कई दिनों से भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि धरने पर बैठे बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पे लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इस पर भाजपा ने कहा कि ये कैमरे भाजपा की महिला पार्षदों पर नजर रखने के लिए लगाए गए थे।

- Advertisement -
Ad image

आम आदमी पार्टी ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा नेताओं की तोड़फोड़। धरने पर बैठे बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री के घर पे लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े। इस ट्वीट कर रिप्लाई करते हुए दिल्ली भाजपा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया- आप इस स्तर की घटिया राजनीति पर उतर आई है कि अब वो वहां बैठीं भाजपा की निगम पार्षदा पर नजर रखने के लिए नए सीसीटीवी लगवा दिए जबकि सीएम हाउस के बाहर पहले से ही बहुत कैमरें हैं। ये किसी भी महिला की निजता पर हमला है। आप का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। इस पर एक बार फिर आप की ओर से ट्वीट कर जवाब देते हुए लिखा गया- भाजपा नेता मान रहे हैं कि उन्होंने कैमरे तोड़े हैं। आखिर चौकीदारों को सीसीटीवी कैमरों कैसा डर? भाजपा नेता सीसीटीवी तोड़ कर क्या करना चाहते थे?

- Advertisement -

13000 करोड़ रुपए की बकाया राशि की मांग को लेकर बीते एक हफ्ते से दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर, डिप्टी मेयर, लीडर ऑफ द हाउस, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन, जोन के चेयरपर्सन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। दिल्ली के तीनों महापौर का दावा है कि उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों का कुल 13,000 करोड़ दिल्ली सरकार के पास बकाया है, जिसे केजरीवाल सरकार जारी नहीं कर रही है। इसी को लेकर उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली की महापौर अनामिका और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन कार्यकर्ताओं के साथ सीएम आवास पर धरने पर हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal के घर के बाहर भाजपा नेताओं की तोड़फोड़।

धरने पर बैठे बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री के घर पे लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े। pic.twitter.com/OlFdeQfMkF

— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020

 

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा है कि तीनों नगर निगम का बकाया जितना वित्त आयोग के तहत देना बनता था, उसे दिल्ली सरकार पहले ही दे चुकी है। जैन का कहना है कि दिल्ली सरकार का ही निगम पर बकाया निकलेगा। वहीं आम आदमी पार्टी ने उत्तरी एमसीडी पर 1500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रदर्शन भी किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article weather update : प्रदेश में अगले दो दिन बदल सकता है मौसम का मिजाज… कई हिस्सों पर बारिश के आसार
Next Article दर्दनाक सड़क हादसा : जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर… 4 महिलाएं समेत 8 लोगों की मौत…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?