Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के इस जिले को दी 633.88 करोड़ रूपए की सौगात… 110 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरगुजा

 मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के इस जिले को दी 633.88 करोड़ रूपए की सौगात… 110 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/14 at 8:44 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

सरगुजा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 633 करोड़ 88 लाख रूपए की  लागत के 110 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। बघेल इनमें से 559 करोड़ 84 लाख रूपए के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 74 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण किया।


मुख्यमंत्री बघेल ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें 82 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अम्बिकापुर दरिमा नवानगर मार्ग निर्माण (हवाई पट्टी एवं ब्लॉक मुख्यालय तक 36 किलोमीटर का मुख्य मार्ग), लगभग 43 करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर से दरिमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, लगभग 27 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चलता से हर्रामार्ग तक पुलिया सहित 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 124 बसाहटों में सोलर आधारित नल-जल योजना के कार्य और लगभग 19 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चिरंगा से घण्टाडही गोविंदपुर तक पुल-पुलिया सहित 11 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमंे लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर क्षेत्र में राताखार नदी पर नर्मदापुर-काराबेल रोड़ से उदुमकेला-आमापारा मार्ग पर नवनिर्मित पुल, 2 करोड़ रूपए की लागत से लुण्ड्रा क्षेत्र में कुसू से प्रतापपुर मार्ग पर बरनई नदी पर निर्मित पुल एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में बिलासपुर रोड़ से गुमगराकला मार्ग पर चुलहुट नदी पर पुल निर्माण, एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में भुकुरमा नदी पर निर्मित पुल और छत्तीसगढ़ पुलिस हाउंसिंग कारर्पोरेशन द्वारा अम्बिकापुर क्षेत्र में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित लखनपुर थाना भवन शामिल है।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बिग ब्रेकिंग : CSVTU ने रद्द की कल से होने वाली अपनी सभी परीक्षाएं… आदेश जारी कर बताई ये वजह 
Next Article सीएम ने की बड़ी घोषणा : नक्सली हमले में शहीद जवान के परिजनों को 50 लाख और सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : सावन के पहले सोमवार को बाबा कुलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब 
Sawan Somwar 2025 : सावन के पहले सोमवार को बाबा कुलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब 
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
Chhattisgarh : अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चौंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के सुखदेव ने जीता स्वर्ण पदक
Chhattisgarh : अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चौंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के सुखदेव ने जीता स्वर्ण पदक
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
Raisin water: खाली पेट पीने से इन 3 लोगों को मिलेगा चमत्कारी फायदा, कई बीमारियों से राहत का रामबाण उपाय!
Grand News Health छत्तीसगढ़ July 14, 2025
PM KISAN UPDATE : क्या 18 जुलाई को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? जानिए जरूरी अपडेट और शर्तें
Agriculture Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली देश July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?