Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एम्पोरियम में गोबर की लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, गमले, खिलौने, सजावटी समान विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

एम्पोरियम में गोबर की लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, गमले, खिलौने, सजावटी समान विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे

GrandNews
Last updated: 2020/12/14 at 4:09 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिला प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय अंबिकापुर में प्रदेश के पहले गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन किया। इस एम्पोरियम में गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों में खरीदे गए गोबर से महिला समूहों द्वारा निर्मित हो रहे विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

गोधन एम्पोरियम में गोबर से महिला समूहों द्वारा बनाई गई लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, खिलौने, सजावटी समान सहित घनजीवामृत विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा। महिलाओं द्वारा गोबर तथा बेसन के साथ अन्य प्राकृतिक उत्पाद के मिश्रण से घनजीवामृत तैयार किया जा रहा है। इसके उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है।

- Advertisement -
Ad image

गोधन उत्पाद विक्रय सह प्रदर्शनी केंद्र के रूप में अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान के सामने गांधी स्टेडियम के प्रवेश द्वार के निकट गोधन एम्पोरियम की शुरुआत की जा रही है। एम्पोरियम का संचालन गोठान प्रबंध समिति द्वारा नगर निगम एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मार्गदर्शन एवं निगरानी किया जाएगा। गोधन एम्पोरियम खुलने से जहां नागरिकों को गोधन उत्पाद खरीदने में सुविधा होगी वहीं समूह की महिलाओं अपने उत्पादों के विक्रय के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा। अंबिकापुर का गोधन एम्पोरियम प्रदेश के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव  चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शादी में बड़ी चोरी : शहर के शादी समारोह में एक और चोरी, दुलहन के सारे जेवर पार, काला सूट पहन कर घुसा चोर
Next Article बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन iQOO U3 स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शाला प्रवेश उत्सव 2025 में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 11, 2025
CG NEWS: बारिश में भीगते रहे छात्र नेता, बोले – शराब गांव-गांव पहुंची, पर स्कूलों तक किताबें नहीं! कटोरा लेकर मांगी बच्चों के लिए किताबें,
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 11, 2025
जंगल में नक्सलियों के तीन ठिकानों से भारी मात्रा में सामग्री बरामद, गरियाबंद पुलिस, कोबरा 207 और CRPF की संयुक्त कार्रवाई
Grand News July 11, 2025
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
CG NEWS: 11 जुलाई की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिए 12 बड़े फैसले
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?