Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  नाचते गाते बारातियों के साथ दुल्हन के द्वार पहुंचा दूल्हा… न मिली दुल्हन… न मिला परिवार… फिर गुस्साए बारातियो ने किया ये… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेशक्राइमदेश

 नाचते गाते बारातियों के साथ दुल्हन के द्वार पहुंचा दूल्हा… न मिली दुल्हन… न मिला परिवार… फिर गुस्साए बारातियो ने किया ये… 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/14 at 11:48 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा और बारातियों को जो झेलना पड़ा उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जिले के एक गांव से धूमधड़ाके के साथ बारात निकली। फूलों के सेहरे में सजा दूल्हा और बैंडबाजे की धुन पर नाचते-गाते बाराती जब दुल्हन के घर पहुंचे तो सभी सन्न रह गए। बारातियों को यहां न तो मंडप दिखा और न ही दुल्हन के परिवार वाले। बाराती सारी रात दुल्हन का घर और उनके परिवार वालों को खोजती रही।

- Advertisement -

दुल्हन और उसके परिवार वालों का जब बारातियों को पता नहीं चला तो रविवार सुबह बारात बैरंग लौट गई। बिना दुल्हन के लौटे गुस्साए ग्रामीणों ने रिश्ता तय कराने वाली महिला को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

- Advertisement -

मामला जिले के कांशीराम कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले एक युवक की छतवारा की रहने वाली एक महिला ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजीपुर में एक लड़की से शादी तय कराई थी। बताते हैं कि जिस लड़की से युवक का रिश्ता तय हुआ था उसकी नरौली स्थित एक दुकान पर दिखाई हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत के बाद शादी तय हुई। शादी का मुहूर्त भी 10 दिसंबर का निकला। आरोप है कि लड़की वालों ने गाजे-बाजे और लाइट आदि की व्यवस्था के लिए लड़के वालों से 20 हजार रुपये भी युवक के परिजनों से ले लिए। तय तारीख के अनुसार कांशीराम से बारात रानीपुर पहुंची तो वहां न तो कोई मंडप दिखा और न ही लड़की का घर।

लड़की और उसके परिवार वालों का भी कोई अता-पता नहीं था। लड़की की खोजबीन में बाराती सारी रात खोजबीन करते रहे। अंत में अगले दिन रविवार की सुबह बारात बैरंग वापस लौट आई। इसके बाद युवक के परिवार की महिलाओं ने रिश्त तय कराने वाली महिला को घर बुलाकर बंधक बना लिया। यहां उसकी जमकर पिटाई की गई। महिला के बंधक होने की खबर सुनकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनी महिला को कोतवाली ले आई। उसके साथ युवक की मां और अन्य लोग भी कोतवाली पहुंच गए। महिला से पूछताछ करके पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG JOB : डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी के छह समेत 143 पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आज से हुई शुरू… इन पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा… कैसे करे आवेदन… कब होंगे एग्जाम… देखे पूरी डिटेल…
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : कला और संगीत के प्रति रुझान… मन रहेगा शांत…पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Operation Sindoor: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी का किया एनकाउंटर
Operation Sindoor : पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी का किया एनकाउंटर
Breaking News NATIONAL देश May 15, 2025
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, देखें VIDEO
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?