Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जुए में दाव पर लगाई पत्नी… और हारने के बाद हुआ ये…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइम

जुए में दाव पर लगाई पत्नी… और हारने के बाद हुआ ये…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/14 at 2:22 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

आपने महाभारत तो देखी ही होगी, महाभारत की कथा में तो पांडव द्वारा जुए में द्रोपदी को हारने के बाद उन्‍हें बचाने के लिए भगवान कृष्ण पहुंचे थे, लेकिन भागलपुर की विवाहिता को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया। बिहार के भागलपुर में मानवता और पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।

मामला जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज मोहल्ले का है। यहां एक शख्‍स पत्नी को जुए में हार गया। आरोप है कि इसके बाद जुआरियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं पीड़ि‍ता ने जब अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो पति ने उन पर तेजाब डाल दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गईं। पीड़ि‍ता दरिंदगी की हद को पार कर देने वाले पति के चंगुल से निकलकर किसी तरह मायके जिच्छो पहुंची और घरवालों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह से न्याय की गुहार लगाई।

सामाजिक कार्यकर्ता ने सीनियर एसपी आशीष भारती से बात की और फिर एसएसपी के निर्देश पर मोजाहिदपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया गया। मोजाहिदपुर थाना में पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि उनकी शादी मोजाहिदपुर के हसनगंज से दस साल पहले शादी हुई थी। संतान न होने के कारण लगातार बांझपन होने का ताना दिया जाता रहा। पति शराबी और जुआरी था और इसी कड़ी में जुआ में उन्हें ही शराब के नशे में दाव पर लगा दिया और हार गया।

इसके बाद पांच-छह लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसको लेकर लगातार पति से लड़ाई होती थी। एक दिन आरोपी ने उन पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़िता किसी तरीके से पति के चंगुल से निकलकर अपने मायके जिच्छो पहुंच गईं और वहां सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने वरीय पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी और फिर पीड़िता ने मोजाहिदपुर थाना में पति और अन्य लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। इधर मामले के संज्ञान में आने के बाद आरोपी पति को पुलिस ने देर शाम हिरासत में ले लिया है। सीनियर एसपी ने स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है।

TAGGED: एफआईआर दर्ज, ग्रैंड न्यूज़, जुए, दाव, पत्नी, महाभारत कथा, हारने
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : पटवारी संघ ने खोला मोर्चा… 9 सूत्रीय मांग को लेकर… अनिश्चितकाल हड़ताल शुरू
Next Article BREAKING : सुकमा से शुरू हुई रामवन गमन पथ यात्रा… कलेक्टर विनीत ने दिखाई हरी झंडी… खुद भी बाइक पर निकले
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?