Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP ठगी की शिकार : पुराने गिटार के चलते युवती को 18 हजार का फटका, ऑनलाइन एप से कर रही थी खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

MP ठगी की शिकार : पुराने गिटार के चलते युवती को 18 हजार का फटका, ऑनलाइन एप से कर रही थी खरीदी

GrandNews
Last updated: 2020/12/16 at 4:45 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

ग्वालियर।  बुटीक चलाने वाली युवती को ऑनलाइन एप से पुराना गिटार खरीदना महंगा पड़ गया। एप पर 800 रुपए के गिटार के लिए बात की हुई थी। गिटार बेचने वाले ने एडवांस में भुगतान मांगा और एक लिंक भेजा। युवती ने लिंक पर क्लिक किया तो एनी डेस्क एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद उनके खाते से 2 बार में 18 हजार रुपए ठग लिए गए। घटना की शिकायत बुधवार को ग्वालियर साइबर सेल में की गई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

तानसेन नगर निवासी 25 वर्षीय युवती को म्यूजिक का भी शौक है। वह काफी समय से एक पुराने गिटार की तलाश कर रही थी। मंगलवार को उसने एक ऑनलाइन एप पर पुराना गिटार सेल के लिए दिखा। युवती ने सेल करने वाले से चैट शुरू की। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर दिया। युवती ने उसे कॉल किया तो 800 रुपए में गिटार खरीदना तय हुआ। युवक ने बताया कि वह आगरा में रहता है, इसलिए उसे एडवांस भुगतान कर दिया जाए। वह गिटार पार्सल कर देगा। वरना आगरा आकर गिटार लेने पर महंगा पड़ेगा। उसने एक लिंक भेजा और बोला इस पर क्लिक करने पर पेमेंट का ऑप्शन आएगा। युवती ने जब उस पर क्लिक किया तो एनी डेस्क एप डाउनलोड हो गया और उसमें मांगी डिटेल युवती ने भर दी। तभी उनके खाते से 9 हजार रुपए निकल गए। अभी युवती कुछ समझ पाती 9 हजार रुपए और निकल गए। दो बार में उसके खाते से 18 हजार रुपए निकलने से युवती को ठगी का अहसास हुआ। सबसे पहले उसने लिंक हटाई, फिर उस युवक को कॉल किया, लेकिन तभी से उसका फोन बंद है। पीड़ित ने बुधवार सुबह साइबर सेल पहुंचकर मामले की शिकायत की है। अब पुलिस पता लगा रही है कि ठगने वाला कौन है और कहां का है। जो नंबर युवती ने दिया है, फिलहाल वह झारखंड का होना पता लगा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: ग्वालियर, ठगी, मध्यप्रदेश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : किसी माई के लाल में दम नहीं की MSP हटा दे… क्योंकि
Next Article प्रेम प्रसंग की आशंका : दो दोस्त की लाश अलग अलग शाखाओं में, घर से झगड़ कर निकले थे दोनों दोस्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
Grand News May 14, 2025
Chief Justice BR Gavai : जस्टिस बीआर गवई ने ली भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ
Chief Justice BR Gavai : जस्टिस बीआर गवई ने ली भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ
NATIONAL दिल्ली देश May 14, 2025
CG NEWS : खरोरा सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त, अवैध सवारी वाहन जब्त
CG NEWS : खरोरा सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त, अवैध सवारी वाहन जब्त
Grand News May 14, 2025
CG NEWS :वन नेशन, वन इलेक्शन पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बोले - यह राष्ट्रहित में जरूरी
CG NEWS :वन नेशन, वन इलेक्शन पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बोले – यह राष्ट्रहित में जरूरी
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?