Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : सीएम हाउस में ही होगी आज की कैबिनेट… क्या होंगे महत्वपूर्ण मुद्दे… 21 से शुरू होने जा रहा है शीत सत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़सरकार

BREAKING : सीएम हाउस में ही होगी आज की कैबिनेट… क्या होंगे महत्वपूर्ण मुद्दे… 21 से शुरू होने जा रहा है शीत सत्र

Desk
Last updated: 2020/12/17 at 10:38 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। पूर्व निर्धारित कैबिनेट की बैठक के प्रस्ताव में परिवर्तन कर दिया गया है। अब कैबिनेट की बैठक चंदखुरी में नहीं, बल्कि सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में ही आयोजित की जाएगी। विधानसभा का शीत सत्र 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है, लिहाजा कैबिनेट की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आज होने वाली इस बैठक में सरकार के दो साल को लेकर चर्चा और प्रस्ताव होना तय है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरी सरकार आज शाम चंदखुरी में मौजूद रहेगी। यहां सुकमा के रामाराम और कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचैका से निकली राम वनगमन पर्यटन परिपथ रथयात्रा और बाइक रैली का समापन होना है।

विदित है कि भूपेश सरकार का आज दो साल पूरा हो गया है। शेष बचे तीन सालों में सरकार किस तरह से आगे बढे़गी, ताकि प्रदेश की जनता का विश्वास बना रहे, इस बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं का नया ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया जाएगा। कैबिनेट के प्रवक्ता और प्रदेश के कृषि, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चैबे ने कहा, प्रदेश में रामराज्य स्थापित करना हमारा मकसद है। उन्होंने कहा, भाजपा का राम पर एकाधिकार नहीं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने बुधवार को बताया, मंत्रिपरिषद की बैठक गुरुवार को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। करीब 2.45 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से चंदखुरी के लिए रवाना होंगे। चंदखुरी पहुंचकर मुख्यमंत्री पहले नवनिर्मित गोठान का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 से 5.30 बजे तक राम वनगमन पर्यटन परिपथ रथयात्रा का समापन समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि हैं।

- Advertisement -
Ad image

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के इस आयोजन में सभी मंत्री, रायपुर जिले के सभी सांसद-विधायकों और पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है, समारोह के मंच से मुख्यमंत्री कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।

शाम को बनेगी सात हजार वर्गफुट की रंगोली

शाम 6 बजे चंदखुरी से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां राज्य महिला आयोग 7 हजार वर्गफुट की रंगोली बनवा रहा है। दावा है यह छत्तीसगढ़ में बनी सबसे बड़ी रंगोली होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRUE STORY : अमिताभ को आज भी है मलाल… नहीं खरीद सके अपनी सबसे पसंदीदा कार… जबकि
Next Article BIG NEWS : राजधानी में 21 किलो गांजा सहित… दबोचे गए तीन तस्कर… पुलिस को इस बात की अपेक्षा
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?