Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कीर्ति सुरेश और महेश बाबू के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, दिग्गज स्टार्स भी रह गए पीछे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

कीर्ति सुरेश और महेश बाबू के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, दिग्गज स्टार्स भी रह गए पीछे

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/17 at 5:44 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

दक्षिण भारत सिनेमा के स्टार्स खूबसूरती और प्रतिभा के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन स्टार्स की फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है। सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी इन सितारों के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। हाल ही में ट्विटर इंडिया की ओर से दक्षिण भारतीय एक्टर्स और एक्ट्रेसेज की एक लिस्ट जारी की गई है जिनके बारे में साल 2020 में सबसे ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है।इस लिस्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश और महेश बाबू टॉप पर आए हैं। कीर्ति सुरेश और महेश बाबू साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा मशहूर स्टार हैं जिनके बारे सबसे ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है।

कीर्ति और महेश के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

- Advertisement -
Ad image

इस लिस्ट में साउथ के और भी दूसरे बड़े कलाकारों के नाम शामिल है। कीर्ति और महेश के बाद इस लिस्ट में सामंथा, काजल, तापसी पन्नू, विजय पवन कल्याण, जूनियर एनटीआर, राम चरन के नाम भी शामिल है। बता दें कि हर साल ट्विटर इंडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट्स पर होने वाले कई ट्रेंड को देखते हुए ऐसी ही एक लिस्ट तैयार करता है। इस साल की लिस्ट में पहले स्थान पर महेश बाबू और कीर्ति सुरेश ने अपना कब्जा जमाया है।

- Advertisement -

टॉप 10 साउथ इंडियन एक्टर्स की लिस्ट

- Advertisement -

ट्विटर इंडिया ने दो ग्राफ शेयर किए हैं जिसमें टॉप 10 मेल साउथ इंडियन सुपरस्टार और टॉप 10 फीमेल साउथ इंडियन सुपरस्टार के नाम शामिल हैं जिन्हें ट्विटर पर फैंस का भरपूर प्यार मिला है। टॉप 10 एक्टर्स के लिस्ट की बात करें तो इसमें महेश बाबू पहले स्थान पर हैं। उसके बाद पॉवर स्टार पवन कल्याण दूसरे स्थान पर हैं और तीसरे नंबर पर हैं विजय। इसके बाद जूनियर एनटीआर और सुर्या चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। साउथ के स्टाइलिश स्टार माने जाने वाले अल्लू अर्जुन इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं और उनके बाद राम चरण, धनुष, मोहनलाल और चिरंजीवी टॉप 10 में शामिल हैं।

टॉप 10 साउथ इंडियन एक्ट्रेसेज की लिस्ट

दूसरी तरफ इस लिस्ट की टॉप 10 एक्ट्रेस की बात करें तो पहले नंबर पर कीर्ति सुरेश का नाम है जिन्हें सबसे ज्यादा ट्वीट किया गया। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर काजल अग्रवाल और सामंथा अक्कीनेकी का नाम शामिल है। वहीं चौथे और पांचवे नंबर पर रश्मिका और पूजा हेगड़े हैं। साउथ के साथ- साथ बॉलीवुड में भी अपने हुनर का दम दिखाने वाली तापसी पन्नू इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं। उनके बाद तमन्ना, रकुल प्रीत, श्रुति हसन और तृषा टॉप 10 में शामिल हैं।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में टॉप 1 में आने वाले कीर्ति सुरेश और महेश बाबू जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ दिख सकते हैं। दोनो ही स्टार पहली बार फिल्म सरकारु वारी पाटा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला करेंगे जिन्होंने सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम का निर्देशन किया था। फैंस के लिए इन दोनों सुपरस्टारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होगा।

 

 

TAGGED: कीर्ति और महेश, ग्रैंड न्यूज़, दक्षिण भारत सिनेमा, देश-विदेश, लाखों-करोड़ों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या… मचा हड़कंप 
Next Article बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में एक बार फिर शिक्षकों के तबादले… व्याख्याता, एलबी शिक्षक सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी के ट्रांसफर… देखिये पूरी लिस्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ARANG : CG बोर्ड दसवीं परीक्षा के रिवेल्युएशन में फरफौद की हुमांशी साहू ने टॉप-10 में बनाई जगह, जनपद प्रीतम साहू ने दी बधाई, बोले- हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
ARANG : CG बोर्ड दसवीं परीक्षा के रिवेल्युएशन में फरफौद की हुमांशी साहू ने टॉप-10 में बनाई जगह, जनपद प्रीतम साहू ने दी बधाई, बोले- हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
रायपुर June 30, 2025
CG NEWS : गूगल से मिला हेल्पलाइन नंबर बना मुसीबत, अधिवक्ता से ऑनलाइन ठगी कर उड़ा लिए 94 हजार 
Grand News June 30, 2025
CG NEWS : दीपक बैज का iPhone चोरी होने पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कसा तंज, कहा – अंदर ऐसी गड़बड़ तो बाहर और कैसी-कैसी गड़बड़ करते होंगे…
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
ARANG NEWS : ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार और एडवांस तकनीक प्रशिक्षण सेमिनार का समापन 
ARANG NEWS : ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार और एडवांस तकनीक प्रशिक्षण सेमिनार का समापन 
Grand News June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?