Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विशेष खबर: अब सुरक्षित होंगे रेल यात्री, अपराधियों पर कसेगी नकेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsयात्रारेलवे

विशेष खबर: अब सुरक्षित होंगे रेल यात्री, अपराधियों पर कसेगी नकेल

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/17 at 1:19 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

यात्रियों की सुरक्षा के साथ अपराधियों पर भी नकेल कसने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है। रेलवे स्टेशनों को सिक्यूरिटी एंड सर्विलांस सिस्टम से लैस करके व ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे से लैस करके अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन को सिक्यूरिटी एंड सर्विलांस सिस्टम से लैस कर दिया गया है। रेलवे की योजना है कि अगले दो साल में एक हजार स्टेशनों को इस सिस्टम से लैस कर दिया जाए। इसके लिए निर्भया फंड को खर्च किया जा रहा है।

- Advertisement -

इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से लैस
स्टेशनों को इंटिग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम से लैस किया जा रहा है। 160 डिग्री पर मूविंग सीसीटीवी कैमरे और हैंड बैगेज स्कैनर की संख्या बढ़ाई जाएगी, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल सिस्टम से भी लैस किया जाएगा। राजधानी के स्टेशनों पर इसके लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। ऐसा सिस्टम लगाने की योजना है कि लावारिस वस्तु को देखते ही स्टेशन पर बर्जर बजने लगे और स्टेशन परिसर से आधा किमी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।  उन्नत कैमरे एफओबी, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, पार्सल, वेटिंग रूम, सड़क आदि की निगरानी करेंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कैमरों के फुटेज को सुरक्षित रखा जाता है
स्टेशन की गतिविधियों से अवगत कोने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को सुरक्षित रखा जाता है। सीडी बनाकर इसके फुटेज को सुरक्षित करने के साथ ही जरूरी पडने पर इसका उपयोग किया जाता है। सुरक्षा में कोई चूक नहीं रह जाए इसे ध्यान में रख कैमरों को संचालित करने के लिए आरपीएफ के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

- Advertisement -

फेस रिकग्नीशन सिस्टम पर भी हो रहा काम
अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए आधुनिक तकनीक पर रेलवे जोर दे रहा है। यह प्रयोग पर जोर है कि रेलवे सुरक्षा बल को फेस रिकग्नीशन सिस्टम से लैस किया जाए।

- Advertisement -

एक्शन प्लान के साथ काम चल रहा है
कोविड-19 के पहले रेलवे ही रेलवे ने सफर को सुरक्षित बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऐक्शन प्लान तैयार किया था। इसके तहत 2022 मार्च तक रेल कोच और स्टेशनों सीसीटीवी कैमरे से लैस करना था। मेल और एक्सप्रेस ट्रेन की 58, 600 कोचों में 2022 मार्च तक कैमरा लगाने की योजना है। 6,100 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है।

रेलवे स्टेशनों को सिक्यूरिटी एंड सर्विलास सिस्टम से लैस किया जा रहा है। भारतीय रेलवे के 240 स्टेशन को इस सिस्टम से लैस कर दिया गया है। निर्भया फंड का भी इसमें इस्तेमाल किया जा रहा है। दो साल में अन्य स्टेशनों करो भी इस सिस्टम से लैस करने की योजना है। रेलटेल को एक हजार से अधिक स्टेशनों को सिक्यूरिटी एंड सर्विलांस सिस्टम से लैस करने की जिम्मेदारी है। स्टेशनों के साथ ही ट्रेन के कोच को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है।
रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला

 

TAGGED: अपराधियों, कसेगी नकेल, ग्रैंड न्यूज़, यात्रियों, रेलवे स्टेशनों, विशेष खबर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू… देखिये तस्वीरें…
Next Article किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा- इस तरह से आप किसी शहर को नहीं कर सकते ब्लॉक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : रेत परिवहन कर रही मिनी ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, दो की मौके पर मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश 
Grand News May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह
Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह
Grand News NATIONAL देश May 13, 2025
CG NEWS : केंद्रीय मंत्री चौहान ने किए कई बड़े ऐलान, 3 लाख से ज्यादा मकान स्वीकृत, कांग्रेस पर भी साधा निशाना 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?