Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, बुमराह ने लिया बर्न्स का विकेट…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, बुमराह ने लिया बर्न्स का विकेट…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/18 at 12:07 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए थे। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने सिर्फ 11 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए और टीम इंडिया की पहली पारी 244 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की पारी, वेड-बर्न्स सस्ते में आउट

- Advertisement -
Ad image

भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के लिए मैथ्यू वेड और जो बर्न्स की नई जोड़ी मैदान पर उतरी। नियमित ओपनर डेविड वार्नर के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से वेड को यह जिम्मेदारी दी गई थी। 14वें ओवर तक मैदान पर टिके रहने के बाद जसप्रीत बुमराह ने वेड को 8 रन के स्कोर पर LBW कर वापस भेजा। इसके बाद बुमराह ने 29 रन पर खेल रहे दूसरे ओपनर बर्न्स को भी LBW कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

टीम इंडिया की पहली पारी, कप्तान कोहली का अर्धशतक

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पृथ्वी शॉ पहली पारी में मैच की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनका विकेट मिचेल स्टार्क ने हासिल किया था। मयंक अग्रवाल को पैट कमिंस ने एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। मयंक 40 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 40 गेंद पर 2 चौके की सहायता से 17 रन बनाने के बाद वह वापस लौटे। भारत को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जो 160 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नैथन ल्योन ने मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच आउट कराया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 42 रन पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर LBW आउट हुए। भारत का छठा विकेट हनुमा विहारी के रूप में गिरा। 25 गेंद पर 16 रन बनाकर वह जोश हेजलवुड की गेंद पर LBW होकर वापस लौटे। आर अश्विन 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पैट कमिंस ने पिम पेन के हाथों कैच आउट करवा दिया। रिद्धिमान साहा ने 9 रन पर स्टार्क की गेंद पर अपना कैच टिम पेन को थमा दिया। उमेश यादव को स्टार्क ने 6 रन पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट करवा दिया। मो. शमी को बिना खाता खोले ही कमिंस ने आउट कर दिया जबकि बुमराह 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने चार, पैट कमिंस ने तीन जबकि जोस हेडलवुड व नाथन लियोन ने एक-एक विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), कैमरोन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नैथन ल्योन और जोश हेजलवुड।

TAGGED: कप्तान कोहली, ग्रैंड न्यूज़, डे-नाइट टेस्ट मैच, भारत और ऑस्ट्रेलिया, भारतीय टीम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : सरकारी सेवकों को 31 दिसंबर से पहले… सरकार देने जा रही है… यह बड़ा तोहफा
Next Article बेटी की शादी में हुआ कुछ ऐसा की आहत पिता ने फांसी लगाकर दी जान…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 CG NEWS : युवती पर उछलकर गिरा सांप, कुछ देर के लिए हुई अचेत, सब्जी जलकर खाक
Grand News July 16, 2025
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : जेल से छूटने के बाद मां से दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका है दरिंदगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?