Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उपेंद्र कुशवाहा पर टिप्पणी करना कंगना को पड़ा भारी, गया के सिविल कोर्ट में दर्ज हुआ मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

उपेंद्र कुशवाहा पर टिप्पणी करना कंगना को पड़ा भारी, गया के सिविल कोर्ट में दर्ज हुआ मामला

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/18 at 12:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आजकल फिल्मों से ज्यादा अपने राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, कई बार कंगना के लिए उनके बयान मुसीबत बन जाते हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है, जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर टिप्पणी करने को लेकर उन पर गया सिविल कोर्ट में मामला दायर किया गया है।

कंगना ने हाल ही में रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर ट्विटर पर टिप्पणी की। बॉलीवुड अभिनेत्री की इस टिप्पणी को आपत्तिजनक और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए उन पर मामला दायर किया गया है। वकील शंभु प्रसाद ने कहा, किसी भी नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना अपराध है। इसलिए, हमने अदालत से हमारी शिकायत का संज्ञान लेने को कहा है।

- Advertisement -
Ad image

Bihar: Complaint filed against actor Kangana Ranaut in Gaya Civil Court for her alleged remarks on RLSP leader Upendra Kushwaha

"It's a crime to make derogatory comments against any leader. So, we've asked court to take cognizance of our complaint," says Shambhu Prasad, Lawyer pic.twitter.com/yAbGHkYQX5

— ANI (@ANI) December 18, 2020

- Advertisement -

कंगना ने ट्विटर पर क्या कहा था
बॉलीवुड अभिनेत्री ने उनकी चुनावी सभा का मजाक उड़ाने वाले ट्वीट को रीट्वीट किया था। फनी सिंह नाम के ट्विटर हैंडल ने उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर साझा की। तस्वीर में उनके साथ अन्य कई नेता भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर सभी नेताओं को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तानी बताया गया है। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में सभी नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नए स्टार कहा गया था। वहीं, कंगना रणौत ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया, जिस पर रालोसपा ने आपत्ति जताते हुए मामला दायर किया है।

- Advertisement -

हाल ही में कंगना रणौत ने बुजुर्ग किसान दादी को बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था। इस पर दिलजीत दोसांझ ने लिखा था कि बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। कंगना को दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध के बाद से बुजुर्ग सिख महिला के बारे में एक ट्वीट करने के लिए कानूनी नोटिस मिला है। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिखते हुए कंगना रणौत पर निशाना साधा। जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है। इस दौरान कंगना रणौत ने अभिनेता के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही एक के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी अभिनेत्री के हर ट्वीट का जवाब दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस भी भिड़ गए हैं।

 

TAGGED: अदालत, ग्रैंड न्यूज़, ट्विटर पर टिप्पणी, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, मामला दायर, राजनीतिक, शिकायत, सिविल कोर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बावजूद… धान खरीदी में बड़ी लापरवाही… मामला खाद्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का
Next Article BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिले में… भाजपा का किसान महापंचायत आज… पुलिस ने बदल दी निर्धारित जगह… अब बवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG POLITICS : रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, जवान, संविधान सभा में हुए शमिल 
Grand News July 7, 2025
CG NEWS : दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी 
छत्तीसगढ़ सरगुजा July 7, 2025
CG Cabinet Breaking : CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, लिए जा सकते है कई अहम फैसले
CG Cabinet Breaking : CM साय कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, लिए जा सकते है कई अहम फैसले
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 7, 2025
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन जरूर करें ये काम, दूर होगी सभी समस्याएं 
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन जरूर करें ये काम, दूर होगी सभी समस्याएं 
धर्म July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?