Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इतने तलवे चाटने की जरूरत नहीं… गिने-चुने दिन ही रहना है… जाने किसके है ये तीखे बोल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकवर्धाछत्तीसगढ़

इतने तलवे चाटने की जरूरत नहीं… गिने-चुने दिन ही रहना है… जाने किसके है ये तीखे बोल 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/18 at 8:25 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के अधिकारियों को खुली धमकी दी है। डॉ. रमन सिंह ने कहा, अधिकारियों को गिने-चुने दिन ही रहना है। उन्हें इतने तलवे चाटने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, जबरदस्ती इतना स्वामिभक्त मत बनो। वक्त बदलता है। सरकार के दो साल बीत गए हैं। तीन साल बाद हिसाब-किताब करने हम भी आएंगे। इसलिए ज्यादा गर्मी न दिखाएं।

- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री कवर्धा के स्थानीय प्रशासन पर भड़के हुए थे। दरअसल कृषि संबंधी कानूनों के समर्थन में भाजपा पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत कर रही है। शुक्रवार को दुर्ग संभाग स्तरीय पंचायत का आयोजन कवर्धा में होना था।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने कवर्धा के गांधी मैदान में सभा की अनुमति मांगी थी। एसडीएम कवर्धा ने इसकी अनुमति भी दे दी। 17 दिसम्बर की सुबह प्रशासन ने गांधी मैदान की अनुमति रद्द कर भाजपा को राजीव गांधी पार्क में सभा करने को कहा।

प्रशासन की इस हरकत से पूरी भाजपा भड़की हुई है। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के बावजूद भाजपा ने शुक्रवार शाम गांधी मैदान में ही किसान महापंचायत का आयोजन किया।

इसमें विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम विहारी जायसवाल, पूर्व विधायक अशोक साहू, कवर्धा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर आदि शामिल हुए।

किसान आंदोलन को बताया राजनीतिक साजिश

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का कानून किसानों के फायदे के लिए है। किसानों को भ्रम में डालकर कुछ लोग आंदोलन चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, किसानों को इन कानूनों में जो आपत्तियां दिख रही थीं, बातचीत के बाद केंद्र सरकार ने दूर करने की बात कही है। ऐसे में आंदोलन का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

धरमलाल बोले, यहां क्यों मर रहे हैं किसान

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, पूरे छत्तीसगढ़ में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र के जिस कानून से किसानों को डराया जा रहा है, वह अभी छत्तीसगढ़ में लागू नहीं है। यहां की कथित किसान हितैषी सरकार अपने किसानों को क्यों नहीं बचा पा रही है।

प्रदेश में उगाही कल्चर का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर प्रदेश में उगाही कल्चर शुरू करने का आरोप लगाया। उनका कहना था, थानों में पोस्टिंग के बोली लग रही है। जो सबसे ज्यादा रकम देता है उसे मनचाही पोस्टिंग मिल रही है। उन्होंने कहा, सरकार ने उगाही को कल्चर बना दिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना… ट्वीट कर दी जानकारी  
Next Article ब्रेकिंग : प्रदेश में यहां एक्शन मोड में कलेक्टर… ड्यूटी से अनुपस्थित दो कर्मचारियो पर गिरि गाज… कलेक्टर ने किया निलंबित…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?