Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICS : मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री… दोनों का हो नार्को टेस्ट… सांसद ने पीएम मोदी से… रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALराजनीतिराजस्थान

POLITICS : मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री… दोनों का हो नार्को टेस्ट… सांसद ने पीएम मोदी से… रखी मांग

Desk
Last updated: 2020/12/18 at 1:10 PM
Desk
Share
3 Min Read
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
SHARE

विवादास्पद बयानबाजी के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले नागौर सांसद ने फिर एक बयान जारी किया है। इस बयान को लेकर वे फिर से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। एनडीए गठबंधन में नागौर से सासंद और आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने फिर से मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गठजोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे दोनों फौजमार कप्तान हैं। इनके गठजोड़ व कारनामे से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा का बंटाधार करने की सुपारी ले रखी है।

बेनीवाल ने कहा कि हाल ही में राजस्थान में जब कांग्रेस पार्टी की आपसी लड़ाई से सियासी संकट आया, उसमें राजे ने भाजपा का पक्ष लेने की बजाए गहलोत सरकार को बचाने में पूरी मदद की। उनके सियासी सिपाही उस समय अक्सर गहलोत के आवास पर नजर आते थे। राजस्थान में खान घोटाले, माथुर आयोग बनाकर लीपापोती करना, एकल पट्टा प्रकरण, बजरी व परिवहन घोटाला,फन किंगडम स्कैम सहित ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमे गहलोत-वसुंधरा ने एक दूसरे की मदद करके एक दूसरे को कानूनी कार्रवाई से बचाया।

- Advertisement -
Ad image

नागौर सांसद ने आगे कहा कि 2 वर्षों से प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिला अपराधों से राजस्थान को शर्मसार होना पड़ा उसके बावजूद वसुंधरा राजे का कोई बयान तक नही आया। कांग्रेस की तरफ से जब भी भाजपा पर आरोप लगे तब राजे अक्सर चुप ही नजर आई। यह बातें राजे-गहलोत के गठजोड़ की कहानी को बयां करती है।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नार्को टेस्ट होना चाहिए। क्योंकि विगत 22 वर्षों से इन दोनों के आपसी गठजोड़ से जनता त्रस्त है व दोनों ने एक दूसरे के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला है। गहलोत-वसुंधरा के गठजोड़ की सच्चाई जनहित में मजबूती से सामने आना आवश्यक है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इन दोनों के नार्को टेस्ट की मांग करता हूं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नार्को टेस्ट होना चाहिए क्योंकि विगत 22 वर्षों से इन दोनों के आपसी गठजोड़ से जनता त्रस्त है व दोनों ने एक दूसरे के भ्र्ष्टाचार पर पर्दा डाला है…

— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) December 18, 2020

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला… एफआईआर में पाॅस्को के साथ… दूसरे एक्ट यदि शामिल… तो भी सुनवाई पाॅस्को एक्ट के ही तहत
Next Article CRIME- गांजा तस्करी करते 2 गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?