Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: THEFT : गोल्ड जुलरी फैक्ट्री में… चोरों ने लगाई सेंध… करीब 60 लाख का… आभूषण लेकर फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsइंदौरक्राइममध्य प्रदेश

THEFT : गोल्ड जुलरी फैक्ट्री में… चोरों ने लगाई सेंध… करीब 60 लाख का… आभूषण लेकर फरार

Desk
Last updated: 2020/12/20 at 12:27 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

इंदौर में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। छोटा सराफा के खियालाल कॉम्प्लेक्स में सोने की ज्वेलरी बनाने के कारखाने में चोरों ने धावा बोला और चार दुकान के ताले चटका दिए। चोर यहां से 50 से 60 लाख रुपए का एक किलो 300 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। थाने से महज 200 कदम की दूरी पर हुई इस चोरी में चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले में पड़ताल की बात कह रही है। बदमाश मालिक और स्टाफ के जाने पांच मिनट बाद ही आ धमके थे।

- Advertisement -
Ad image

शॉप कर्मी शाहरुख ने बताया कि सुबह मकान मालिक ने कॉल कर बताया कि आपके दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वारदात करीब 10.30 बजे की है। चोर यहां आए और सबसे पहले उन्होंने कैमरे की दिशा को मोड़ दिया। कैमरा घुमाने से वह बंद हो गया। इसके बाद पौने 12 बजे के करीब एक चोर ऊपर गया तो वह वहां लगे कैमरे में कैद हो गया। चोर दुकान में रखा एक किलो 300 ग्राम सोना लेकर भागे हैं। हमारे यहां 8 कारीगर काम करते हैं। यहां सभी के बैैठक के पास जेवर बनाने के लिए थोड़ा-थोड़ा सोना रखा था। हमारे यहां करीब 50 से 60 लाख रुपए की चोरी हुई है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि हम रात में 10.25 बजे दुकान बंद कर निकले थे। बदमाश पूरी तरह से रैकी करके आए थे। वे हमारे जाने के पांच मिनट बाद ही तलघर स्थित दुकान पर आ धमके। कैमरे में कैद युवक ने मास्क लगा रखा था। चोरी की सूचना के बाद एफएसएल के अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति सीसीटीवी में नजर आ रहा है। हुलिए के आधार पर चोर को तलाशा जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : मेकाहारा अस्पताल में भर्ती… विचाराधीन बंदी… पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार…
Next Article करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी पहुंचे छत्तीसगढ़, आज होगी महत्वपूर्ण घोषणा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?