Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 7 महीने बाद सेंसेक्स धड़ाम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

7 महीने बाद सेंसेक्स धड़ाम…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/21 at 4:22 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
SHARE

शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स दोपहर में 2037.61 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 44,923.08 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि अंत में इंडेक्स 1,406 अंक नीचे 45,553.96 पर बंद हुआ। इससे पहले 4 मई को सेंसेक्स 2002 अंक टूटकर 31,715 पर बंद हुआ था। आज BSE का टोटल मार्केट 178.46 लाख करोड़ रुपए रहा, जो शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ रुपए था। यानी आज टोटल मार्केट 6.78 लाख करोड़ रुपए घटा।

- Advertisement -

BSE में कुल 3,192 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 2,433 कंपनियों के शेयर गिरावट और केवल 591 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। 224 कंपनियों के शेयर आज 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर और 49 कंपनियों के शेयर निम्नतम स्तर पर बंद हुए। जबकि 506 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बाजार की बड़ी कंपनियों का हाल

- Advertisement -

बाजार की बड़ी कंपनियों के शेयर भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.88% नीचे 1934.90 पर बंद हुआ है। HDFC और HDFC बैंक 3-3%, ICICI बैंक (4.60%), SBI (6.47%), एक्सिस बैंक (5%), इंडसइंड बैंक (7.85%) और ITC (6%) नीचे बंद हुआ है। वैश्विक स्तर पर कुछ देशों में लॉकडाउन और कोरोना के मामले बढ़ने से बाजार पर बुरा असर पड़ा और निवेशक बिकवाली कर मुनाफा वसूली किए।

- Advertisement -

निफ्टी में भी भारी बिकवाली

चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी 432 अंक नीचे 13,328.40 पर बंद हुआ है। NSE में निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,258 अंक (4.10%) नीचे 29,456.45 पर बंद हुआ है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 178 अंक (5.54%) नीचे 3,038.25 पर बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स में टाटा मोटर्स और ONGC के शेयर 9-9% नीचे बंद हुए। गेल का शेयर 8%, इंडसइंड बैंक और हिंडाल्को के शेयर 7-7% नीचे बंद हुए हैं। सुबह BSE सेंसेक्स 28.51 अंक नीचे 46,932.18 पर और निफ्टी 18.65 अंक नीचे 13,741.90 पर खुला था।

आज से खुला एंटॉनी वेस्ट का IPO

एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड का IPO 21 दिसंबर यानी आज से खुल गया। यह 23 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 313-315 रुपए तय किए हैं। इसका फेस वैल्यू 5 रुपए है। कंपनी की योजना 300 करोड़ रुपए जुटाने की है।

बाजार पर ब्रोकरेज हाउसेस का नजरिया
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA ने निफ्टी के लिए 18,800 का लक्ष्य रखा है। पर इसके साथ ही यह भी कहा कि यह लक्ष्य लंबी अवधि में पूरा होगा। इसके अलावा JP मॉर्गन का मानना है कि 2021 में दिसंबर तक निफ्टी 15 हजार का स्तर छूने में कामयाब होगा। वहीं, BNP परिबास ने भी बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि साल 2021 में सेंसेक्स 50500 के रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। इसके अलावा मॉर्गन एंड स्टैनली ने भी साल 2021 के लिए सेंसेक्स के 50 हजार का आंकड़ा छूने का अनुमान जताया है।

एशियाई बाजारों में गिरावट
आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 191 अंकों की गिरावट के साथ 26,306 पर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 48 अंक नीचे 26,714 पर बंद हुआ है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 25 अंकों की तेजी के साथ 3,420 पर बंद हुआ है।

शुक्रवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी
भारी विदेशी निवेश के चलते शुक्रवार शेयर बाजार लगातार 7वें कारोबारी हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ था। अप्रैल 2019 के बाद यह सबसे लंबा वीकली बढ़त है। सेंसेक्स 70.35 अंक ऊपर 46,960.69 पर बंद हुआ था। हालांकि इंडेक्स सुबह रिकॉर्ड 47,026 के स्तर पर खुला था, जो इंडेक्स का ऑलटाइम हाई भी है। दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 19.85 अंक ऊपर 13,760.55 पर बंद हुआ था। निफ्टी में डॉ. रेड्डीज का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ था। वहीं, इंडसइंड बैंक का शेयर 3% नीचे बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में सुस्ती
यूरोपियन मार्केट में बिकवाली देखने को मिली। फ्रांस का CAC इंडेक्स 21 अंक नीचे 5,527 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ 13,630 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 21 अंकों की गिरावट के साथ 6,529 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जोंस इंडेक्स 0.41% की गिरावट के साथ 124 अंक नीचे 30,179 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 13 अंक नीचे 3,709 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स फ्लैट 9 अंक नीचे 12,755 पर बंद हुआ था।

TAGGED: BSE सेंसेक्स, ग्रैंड न्यूज़, निफ्टी, बड़ी गिरावट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, शेयर बाजार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विशेष : नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, 93 साल की उम्र में ली आखरी सांस, पार्षद से केंद्र तक का सफर …पढ़िए पूरी खबर
Next Article BREAKING : नहीं रहे वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता वोरा… सम्मान में झुकाया गया पार्टी ध्वज…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
Grand News गरियाबंद May 10, 2025
CG NEWS : वन मंत्री के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव-गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क बांट रही पौधा
छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां रद्द, अब नई तिथि घोषित
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
BIG NEWS : राजस्थान के 5 जिलों में अलर्ट घोषित, घर से बाहर निकलने पर लगी रोक, सामूहिक कार्यक्रम भी बैन
Grand News देश राजस्थान May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?