Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : राज्य में पहली बार… मिलावटखोरी के मामले में… रासुका के तहत गिरफ्तारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइममध्य प्रदेश

BREAKING : राज्य में पहली बार… मिलावटखोरी के मामले में… रासुका के तहत गिरफ्तारी…

Desk
Last updated: 2020/12/21 at 1:45 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

मसालों में मिलावट करने वाले व्यापारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इसके तहत सागर के मसाला व्यापारी प्रताप आहूजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली बार किसी मिलावटखोर पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई है। व्यापारी प्रताप आहूजा पर मिलावटी मसालों की पैकेजिंग को लेकर कई बार कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन प्रताप आहूजा लगातार इस मिलावट के कारोबार में जुटा हुआ था। सागर एसपी के प्रतिवेदन पर सागर कलेक्टर ने सहमति दी और पुलिस ने व्यापारी प्रताप आहूजा को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की मंशानुसार सागर कलेक्टर ने मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से प्रशासनिक अमला राजस्व एवं निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर कुछ दिन पहले मसाला किंग के नाम से प्रसिद्ध प्रताप आहूजा की मसाला फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग, पुलिस विभाग के द्वारा छापामार कार्रवाई कर सैंपलिंग की गई थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सैंपलिंग के दौरान पाया गया कि मिर्ची में मूंगफली के छिलकों का बुरादा एवं रंग का प्रयोग किया जा रहा है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होता है। प्रशासन द्वारा फैक्ट्री में रखे माल को नष्ट कराया गया था। कुछ समय पहले भी मसाला किंग प्रताप आहूजा की नया बाजार स्थित दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर हल्दी और मिर्च के सैंपल लिए गए थे एवं कोल्ड स्टोरेज को तोड़ा गया था। प्रताप आहूजा लगातार मसालों में मिलावट करता रहा है और गत दिवस मकरोनिया स्थिति फेक्ट्री पर भी छापामार कार्रवाई की गई थी जहां भारी मात्रा में मिलावट के समान जप्त किअए गए थे।

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : राजधानी से लगे अमलेश्वर इलाके में चार लोगों की हत्या… दो का अपहरण… गांव में दहशत का माहौल
Next Article विधानसभा सत्र ब्रेकिंग : राष्ट्रगीत और राजकीय गीत के साथ शुरू हुआ सत्र … दिवंगत नेताओं को दी गयी श्रद्धांजलि…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : कांकेर में तेंदुए का आतंक! आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
CG BREAKING : कांकेर में तेंदुए का आतंक! आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 17, 2025
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; देखें किन नए चेहरों को मिला मौका 
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; देखें किन नए चेहरों को मिला मौका 
Cricket खेल May 17, 2025
CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 17, 2025
Chhattisgarh : बारात जाने की थी तैयारी और अचानक आ धामकी पुलिस : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
Chhattisgarh : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
छत्तीसगढ़ May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?