Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अंडरवर्ल्ड के डर से इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने छोड़ा बॉलीवुड, किसी ने छोड़ा देश तो किसी ने रातों-रात बदला ठिकाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

अंडरवर्ल्ड के डर से इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने छोड़ा बॉलीवुड, किसी ने छोड़ा देश तो किसी ने रातों-रात बदला ठिकाना

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/21 at 2:37 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
SHARE

ये बात जगजाहिर है कि एक समय था, जब बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का सीधा हस्तक्षेप होता था। फिल्मों में पैसा लगाने से लेकर, काम दिलाने तक और फिल्मों से जुड़े कई मामलों में अंडरवर्ल्ड दखल देता था। ऐसी कई अभिनेत्रियां थीं, जो अंडरवर्ल्ड के डर से इंडस्ट्री छोड़कर चली गई थीं और गुमनाम की जिंदगी जी रही थीं। कई अभिनेत्रियों ने तो डॉन के डर से अपना करियर ही खत्म कर लिया था। आइए आज उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन से नाम जुड़ने पर इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

- Advertisement -

90 के दशक में साक्षी शिवानंद बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल थीं। ऐसा माना जाता है कि अंडरवर्ल्ड के डर से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। 1994 में आई फिल्म जन्म कुंडली से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। साक्षी फिल्मी इंडस्ट्री में काफी बढ़िया काम कर रही थीं लेकिन अचानक से उनका नाम अंडरवर्ल्ड में जोड़ा जाने लगा और रातों-रात उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। अंडरवर्ल्ड के नाम से वो इतना खौफ में आ गईं कि उन्होंने अपना पता ठिकाना किसी को नहीं बताया और अपना नंबर भी बदल दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ऐसा कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन जैस्मिन की खूबसूरती पर फिदा हो गया था। जैस्मिन के पास रोजाना अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि जैस्मिन अंडरवर्ल्ड से इस हद तक परेशान हो गईं थीं कि उन्होंने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया और गुमनाम हो गईं। आज भी जैस्मिन की कोई खबर नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि वो शादी करके विदेश में रह रही हैं तो कुछ का मानना है कि अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है। यानी जैस्मिन के बारे में किसी के भी पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

- Advertisement -

दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उसे मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था।

- Advertisement -

‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।

मोनिका बेदी को उनके करियर से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जाना जाता है। मोनिका और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अफेयर की खबरें जोरों पर रही थीं। बताया जाता है कि फिल्मों में रोल करने के लिए मोनिका बेदी डायरेक्टर्स को अबू सलेम से धमकी भी दिलवाती थीं। पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के डर से यह दोनों देश छोड़कर भाग भी गए थे। पकड़े जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम का रिश्ता खत्म हुआ।

अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज्यादा चर्चा में रहीं। 90 के दशक में वह सुपरहिट हीरोइनों में से एक रही थी। कहते हैं कि ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, वहीं ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे।

दाऊद इब्राहिम से पहले अंडरवर्ल्ड जगत में हाजी मस्तान का काफी बड़ा नाम था। हाजी मस्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना के बीच अफेयर की खबरें रही थीं। सोना से शादी करने और उसके साथ बसने के लिए, हाजी मस्तान अंडरवर्ल्ड डॉन बन गया। इनकी लव स्टोरी पर फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ फिल्म भी बन चुकी है। कहा ये भी जाता है कि बंबई के नामी ‘डॉन’ होने के बावजूद हाजी मस्तान ने खुद कभी पिस्टल नहीं पकड़ी और न ही अपने हाथ से कभी गोली चलाई। उन्हें जब भी कभी ऐसे काम की ज़रूरत हुई, उन्होंने एक दूसरे ‘गैंग्सटर’ वर्दराजन मुदालियार और करीम लाला का सहारा लिया।

 

TAGGED: 90 दशक, अंडरवर्ल्ड, इंडस्ट्री, ग्रैंड न्यूज़, जन्म कुंडली, बॉलीवुड, सीधा हस्तक्षेप, सोशल मीडिया अकाउंट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की POLITICS : राजनीतिक आंच में पारिवारिक कलह… भाजपा सांसद ने पत्नी को तलाक देने की तैयारी… पढ़िए पूरी खबर
Next Article शख्स ने पांच दिन में दो महिलाओ से की शादी… और फिर हुआ लापता… ऐसे हुआ खुलासा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS :बाहरी लोगों पर पुलिस की पैनी नजर, मरीन ड्राइव से हटाया गया डेरा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :“हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :बिलासपुर रेलवे संभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का रायगढ़ रेलवे स्टेशन का किया दौरा, चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और समय पर पूरा करने दिए निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG NEWS : पीएम आवास योजना काम में लापरवाही बरतने वाले दो आवास मित्रों पर बड़ा एक्शन, किए गये बर्खास्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?