Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वोरा जी का निधन छत्तीसगढ़ व देश के राजनीति की अपूरणीय क्षति : भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

वोरा जी का निधन छत्तीसगढ़ व देश के राजनीति की अपूरणीय क्षति : भाजपा

GrandNews
Last updated: 2020/12/21 at 6:36 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रदेश भाजपा-परिवार ने वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ व देश के राजनीतिक परिदृश्य से एक क़द्दावर राजनेता का अवसान कहा और इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राजनीतिक असहमतियों के बावज़ूद स्व. वोरा का भारतीय राजनीति में सम्मानपूर्ण स्थान था और जनहित के प्रति संकल्पित व समर्पित राजनेता के रूप में वे अजातशत्रु थे। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक आयाम को नित-नई दिशा देने और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। साय ने परमपिता परमेश्वर से स्व. वोरा की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना करते हुए वोरा-परिवार को इस गहन शोक की बेला में ढाँढ़स बंधाया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने स्व. वोरा को छत्तीसगढ़ की राजनीति का दिग्दर्शक बताया। उन्होंने कहा कि अपने आचरण व कार्यों से उन्होंने राजनीतिक आदर्शों व मूल्यों के जो प्रतिमान गढ़े हैं। हम सब उनके समर्पण और निष्ठा की सीख लेकर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि वोरा के निधन से भारतीय राजनीति में आई रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। स्व. वोरा एक कुशल संगठनकर्ता और प्रशासनिक सूझबूझ के धनी थे। राजनीतिक मतभेदों से परे स्व. वोरा सभी दलों के साथ समन्वय और सौहार्द्र रखते थे और सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उनका हृदय से सम्मान करते थे।

- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय नारायण चंदेल, भूपेंद्रसिंह सवन्नी व किरण देव के साथ ही भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा समेत समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article संजय दत्त ही नहीं, इन 5 सेलेब्स ने भी कैंसर को मात देकर की थी दमदार वापसी…
Next Article Budget 2021-22: वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन क्षेत्र के विशेषज्ञों से बजट के बारे में लिए सुझाव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
Breaking News May 12, 2025
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
Breaking News NATIONAL छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में होंगे शामिल 
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल 
छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?