Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 11 महीने में सड़क दुर्घटना में 4017 लोगों की मौत, घायलों की संख्या 9409
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

11 महीने में सड़क दुर्घटना में 4017 लोगों की मौत, घायलों की संख्या 9409

GrandNews
Last updated: 2020/12/23 at 8:33 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सड़क दुर्घटना के एक सवाल में जो जानकारी सामने आई है, वह आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है। पिछले 11 महीनों में प्रदेशभर में कुल 10269 सड़क दुर्घटनाएँ हुई है, जिसमें 4017 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि इन दुर्घटनाओं में 9409 लोग घायल भी हुए है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

यह आंकड़ा सदन में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को पेश किया है। इस सवाल को सदन में सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया था। उन्होंने जनवरी 2020 से 30 नवम्बर 2020 तक हुई सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी मांगी थी। इसके लिखित उत्तर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पिछले 11 महीनों में 4 हजार 17 लोगों के मौत का आंकड़ा दिया।

- Advertisement -

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया, पुलिस मुख्यालय विभिन्न स्तरों पर इन दुर्घटनाओं की समीक्षा करता रहता है। समीक्षा में इन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण तेज रफ्तार है। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी को भी दुर्घटनाओं का कारण बताया गया है।
पेश किये गए आंकड़े में रायपुर जिले में ही सिर्फ जनवरी से नवम्बर 2020 तक सड़क दुर्घटना के 1598 मामले दर्ज हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में 437 लोगों की जान गई है। वहीं 1186 व्यक्ति घायल हुए हैं।

- Advertisement -

वहीं बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और दुर्ग जिले से भी चिंताजनक आंकड़े आए हैं। विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से नवम्बर 2020 की अवधि में बिलासपुर जिले में हुईं 819 दुर्घटनाओं में 264 लोगों की जान गई है।
राजनांदगांव जिले में इसी दौरान 699 केस दर्ज हुए हैं। इनमें 253 लोगों की मौत हुई। रायगढ़ में 449 मामलों में 232 लोगों की असमय मौत का मामला इसी दौरान दर्ज हुआ है। महासमुंद जिले में 198 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ये है हैवान : दहेज के लिए दुधमुही बच्ची को जमीन में पटक कर ले ली जान… दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article बड़ी खबर : मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी… 3 आरोपी गिरफ्तार 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : हिंदू से क्रिश्चियन बनने का दबाव, बेरोजगार युवक को धर्म बदलने के एवज में पैसे और नौकरी का लालच, स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ FIR
Grand News May 12, 2025
CG NEWS: खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
CG : बुजुर्ग महिला से सोना ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार...लाखों की जेवरात बरामद
CG : बुजुर्ग महिला से सोना ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार…लाखों की जेवरात बरामद
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 12, 2025
CG Video: सालगिरह पर पति-पत्नी सड़क पर बना रहे थे रील, आरक्षक ने कर दी पिटाई, युवक का कटा आईब्रो
CG Video: सालगिरह पर पति-पत्नी सड़क पर बना रहे थे रील, आरक्षक ने कर दी पिटाई, युवक का कटा आईब्रो
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?