Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली अतिरिक्त राशि बन रही है किसानों के समृद्वि का जरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली अतिरिक्त राशि बन रही है किसानों के समृद्वि का जरिया

GrandNews
Last updated: 2020/12/23 at 9:09 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।  राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रदेश में खेती- किसानी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। राज्य सरकार ने गत वर्ष खरीफ 2019 से इस योजना की शुरूआत की थी जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके और उन्हें समर्थन मूल्य के अलावा बोनस राशि का फायदा भी मिल सके। राज्य के लगभग 19 लाख किसान इससे लाभावान्वित हो रहे हैं।

- Advertisement -

जिला रायपुर के अभनपुर विकासखंड के ग्राम हसदा के किसान विसहत राम साहू ने बताया कि उन्हे इस योजना के तहत समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान की अंतर राशि का तीन किश्त प्राप्त हो चुका है। प्रति किश्त 31,570 की दर से अब तक उन्हे तीन किश्तों में 94 हजार 710 की राशि उनके बैंक खाते में जमा हो चुकी है और एक किश्त के तहत अभी भी उन्हे 31,570 की और राशि मिलनी शेष है। इस तरह राज्य के विसहत राम साहू जैसे लाखों किसान है जिन्हें धान की बिक्री से मिले अतिरिक्त राशि से जीवन में खुशहाली आयी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

साहू ने बताया कि उनके पास लगभग 14 एकड़ खेत है तथा वे संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार के सदस्यों की संख्या 15 से अधिक है। उनका और परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि ही है। आय का और कोई अतिरिक्त जरिया नहीं है। परिवार की सभी जरूरतों तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति कृषि द्वारा अर्जित आय से ही होती है। उनके संयुक्त परिवार में 8 बच्चे है तथा बच्चों की पढ़ाई – लिखाई एवं अच्छी शिक्षा भी परिवार का प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत की जा रही सहायता उनके परिवार के लिए वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि किश्तों के रूप में मिली राशि का सदुपयोग बच्चों के लालन-पालन एवं पढ़ाई – लिखाई में बेहतर तरीके से हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सहकारी समिति के माध्यम से उपार्जित धान से सीमांत, लघु एवं दीर्घ सभी किसानों को इस योजना से आर्थिक रूप से लाभ मिल रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर सवारी उतारने और चढाने पर लगा प्रतिबंध… एसएसपी यादव ने दिए निर्देश
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी… आज मिले 1,337 नए कोरोना संक्रमित… 7 लोगों की मौत… प्रदेश में यहाँ से मिले इतने मरीज 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?